फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   loot

पिकेट से 50 मीटर दूर महिला का मंगलसूत्र लूटा

Wed, 11 Mar 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 11 Mar 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
loot

शहर की कानून व्यवस्था रामभरोसे चल रही है। पिछले तीन दिन से लगातार महिलाओं के जेवर ठगने और लूटने की वारदातें हो रही हैं। सोमवार दोपहर में वर्कशॉप लाइन पर गर्भवती महिला से सोने के जेवर और नगदी ठग ली गई। पुलिस ठगों को ढूंढ ही रही थी कि शाम करीब सात बजे पनचक्की चौराहे के पास तीन बदमाशों ने एक महिला का मंगलसूत्र लूट लिया गया। वह भी पुलिस पिकेट से महज 50 मीटर दूरी पर। भीड़-भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना के बाद वहां दहशत है।

विज्ञापन


पॉलीशीट निवासी एक महिला शाम करीब सात बजे शांति नगर स्थित अपने रिश्तेदारों के घर से लौट रही थी। जैसे ही वह पनचक्की तिराहे से कुछ पहले पहुंची तो बिना नंबर की सफेद स्कूटी में सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने तुरंत महिला के गले से मंगलसूत्र झपटा, लेकिन अचानक हुए हमले से महिला चेती तो एक बदमाश के मुंह पर महिला का हाथ लगा। हड़बड़ाहट में महिला का मंगलसूत्र टूटकर जमीन पर गिर गया। जिसका एक छोटा हिस्सा ही बदमाशों के हाथ लगा।
विज्ञापन


उसे लेकर ही वे फरार हो गए। आसपास के सब्जी विक्रेताओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तब करीब आधे घंटे बाद पुलिस वहां पहुंची। तब तक महिला घर जा चुकी थी। लोगों का कहना है कि तिराहे पर बनी पिकेट में उस वक्त पुलिसकर्मी नहीं थी, जबकि उस पिकेट में 24 घंटे की ड्यूटी रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगों और लुटेरों को कब पकड़ोगे साहब
शहर में पिछले दो दिनों में हुई तीन वारदातों से दहशत का माहौल है। लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर भय है। महिलाएं जेवर पहनकर घरों से निकलने में डर रही हैं। पुलिस को शायद महिला सुरक्षा की फिक्र नहीं। पिछले दो माह से अब तक एक भी चेन लूट या ठगी का खुलासा नहीं किया गया। रविवार और सोमवार को हुई ठगी के बारे में भी पुलिस कोई जानकारी नहीं जुटा पा रही है। जबकि गैंग लगातार सक्रिय है और बेधड़क वारदात कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed