{"_id":"20e1aeb14f388577fc54a848b40db735","slug":"just-to-push-the-baby-out-of-the-seat-scribbling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की सीट से बच्ची को धकेलने पर धुनाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की सीट से बच्ची को धकेलने पर धुनाई
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 18 Feb 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस की सीट से आठ साल की बच्ची को धकेलने पर यात्रियों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। बच्ची की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। शिकायत दर्ज कराने के बाद महिला दिल्ली चली गई।
विज्ञापन
दिल्ली के मोतीबाग नानक नगर निवासी गीता पत्नी गोविंद अपनी आठ साल की बेटी के साथ अल्मोड़ा से दिल्ली जा रही थी। वह बेटी के साथ गरमपानी में रोडवेज बस में बैठी। इस बीच एक अन्य यात्री बसंत बिहार मुखानी निवासी जोगीराज ने सीट पर अपना सामान रख दिया था। आरोप है कि बच्ची के बैठने पर उसने बच्ची को धक्का दे दिया। बच्ची के रोने पर मां ने शोर मचाया तो बस के अन्य यात्रियों ने जोगीराज की धुनाई कर दी।
विज्ञापन
महिला ने सीओ राजेंद्र स्ह़ि ह्यांकी और कोतवाल आरएस मेहता से लिखित शिकायत की। पुलिस ने जोगीराज का बेस अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल पहुंचने पर जोगीराज मुंह छिपा रहा था। उसका कहना था कि वह शिवरात्रि के एक कार्यक्रम से लौट कर आ रहा था। महिला के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन