{"_id":"f45119b5ad0a11a916c365a1eb34a6d1","slug":"in-a-given-month-15-million-penalty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह में दिया 15 लाख जुर्माना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक माह में दिया 15 लाख जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Thu, 16 Jul 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर शहर की जनता ने एक माह के दौरान सीपीयू को 15 लाख 36 हजार 500 रुपये नगद जुर्माना दिया। दंड भरने के बाद लोग हेलमेट पहनने लगे हैं। लोगों का आरोप है कि सीपीयू सिर्फ हाईवे तक सीमित रह गई है।
विज्ञापन
सीपीयू के प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि 12 जून को उद्घाटन अगले दिन से फोर्स ने कार्य करना शुरू किया। फोर्स ने बगैर दबाव निष्पक्षता पूर्वक कार्रवाई करते हुए जनता के विश्वास को जीतने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
बताया कि 12 जुलाई तक एक माह के दौरान सीपीयू ने 384 वाहनों को सीज, 518 वाहनों का कोर्ट चालान और रोड पर बेतरतीब खड़े 698 वाहनों का चस्पा चालान किया।
फोर्स ने मौके पर 10 हजार 153 वाहनों का चालान कर 15 लाख 36 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूल किया। लोगों का कहना है कि वाहन स्वामियों ने यातायात नियमों का उल्लंघन कर जुर्माना भरा है।
विज्ञापन
मंडी चौकी की पुलिस ने सीपीयू के सहयोग से मंडी में बेतरतीब खड़े 45 वाहनों का चालान किया। इस बीच दो वाहन सीज किए गए।
चौकी प्रभारी जीएस अधिकारी ने बताया कि मंडी समिति के अधिकारियों ने शिकायत की थी कि मंडी में सफेद पट्टी को लांघकर लोग वाहनों को खड़ा कर देते हैं।
इस कारण आए दिन जाम के साथ दुर्घटना का भय बना रहता है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चालान की कार्रवाई की है।