{"_id":"35c4240b7f21ceefb4c5aad6ec4fdc53","slug":"ib-is-also-investigating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉब जालसाजों की आईबी भी कर रही छानबीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जॉब जालसाजों की आईबी भी कर रही छानबीन
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 11 Jun 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले जॉब जालसाजों की तलाश करने के लिए जिला पुलिस की टीम सक्रिय हो गई है। इधर, केंद्रीय खुफिया एजेंसी भी इस गिरोह की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत जननी सेवा प्रतिनिधि पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों का एक गिरोह सक्रिय हो गया है। इस गैंग ने भोलानाथ गार्डेन निवासी पवन सिंह को नियुक्ति पत्र जारी कर साढ़े 13 हजार रुपये बताए गए बैंक खाते में जमा करने को कहा है। कहा गया है कि उक्त राशि जमा करने के बाद नौकरी पक्की हो जाएगी। नियुक्ति पत्र मिलने के 24 घंटे के भीतर खाते में पैसा जमा करना होगा।
विज्ञापन
नियुक्ति पत्र मिलने पर युवक ने संदेह होने पर डीआईजी से मिलकर शिकायत की। डीआईजी के निर्देश पर नैनीताल पुलिस की टीम जालसालों का पता लगाने के लिए सक्रिय हो गई है। उधर, केंद्रीय खुफिया विभाग की टीम ऐसे गैंग की तलाश करने में जुट गई है। क्योंकि इस गैंग ने जननी सुरक्षा ही नहीं स्वच्छ भारत योजना, जन-धन योजना, जन शौचालय योजना के नाम पर भी धोखाधड़ी की है। पुलिस को उम्मीद है कि यह गैंग शीघ्र ही पुलिस के हत्थे चढ़ेगा।
विज्ञापन