फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Houses evacuated

आरोप : गलत मकान खाली करा दिया

Thu, 26 Feb 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 26 Feb 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
Houses evacuated

अदालत के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने टनकपुर रोड स्थित तीन कमरों के एक मकान को बुधवार शाम खाली कराकर परिवार का सामान बाहर निकलवा दिया। कार्रवाई के खिलाफ कुछ लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन पुलिस ने समझा बुझाकर सभी को शांत कर दिया। बचाव पक्ष के वकील चंद्र पाल सिंह तोमर का आरोप है कि अदालत ने जिस मकान को खाली करने का आदेश दिया है वह मकान पहले से खाली है। पुलिस ने दूसरा मकान खाली करा दिया है। इस मामले में बचाव पक्ष ने अदालत में प्रार्थनापत्र दिया है।

विज्ञापन


अदालत के निर्देश पर वकील दिलीप के समक्ष पुलिस ने टनकपुर रोड स्थित कृष्णा मोगा के मकान में रहने वाली सुदेश कौर के परिवार का सामान बाहर रख दिया। सुदेश का कहना है कि वह 65 साल से इसी मकान में रह रही थी। सुदेश के वकील चंद्र पाल सिंह तोमर का कहना है अदालत ने जिस मकान को खाली करने का आदेश दिया है वह मकान 2005 में सुदेश ने खाली कर दिया।
विज्ञापन


अब वह अपने जेठ सरदार सुरजीत सिंह के मकान में चार बेटों के साथ कर रही थी। पुुलिस ने अदालत के आदेश से परे हटकर यह मकान खाली कराया है। इस मामले में उन्होंने अदालत ने प्रार्थनापत्र दिया है। पुलिस की कार्रवाई से एक परिवार बेघर हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed