फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hospital representatives sit on protest outside

अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे जनप्रतिनिधि

Sun, 23 Aug 2015 01:13 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, रामनगर।
ब्यूूराे, अमर उजाला, रामनगर। Updated Sun, 23 Aug 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन

स्व. राम दत्त जोशी संयुक्त अस्पताल में प्रसूता की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद हंगामा हो गया। अस्पताल पहुंची शांतिकुंज नंबर दो की महिलाओं ने दोषी डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह अस्पताल पहुंची महिलाओं ने कहा कि मधु नेगी(28 वर्ष)पति नरेंद्र सिंह नेगी निवासी शांतिकुंज नंबर दो, मूलरूप से चौखुटिया (अल्मोड़ा) को बृहस्पतिवार को प्रसव पीड़ा के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


जहां दोपहर डेढ़ बजे उनका आपरेशन किया गया। इसमें मधु ने एक बेटी को जन्म दिया। शाम पांच बजे हालत बिगड़ने पर मधु को रेफर कर दिया गया।

शुक्रवार को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मधु की मौत हो गई थी। मधु की मौत से गुस्साई महिलाएं अस्पताल पहुंची और सीएमएस डा. एचएस खड़ायत का घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 महिलाएं सीएमएस के कमरे में नारेबाजी करते हुए सारी कुर्सियां किनारे कर धरने पर बैठ गईं। हंगामा बढ़ता देख पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची।

महिलाओं का आरोप था कि अस्पताल में पैसे देने के बाद ही ऑपरेशन किए जाते हैं। मधु नेगी केस में भी साढ़े सात हजार रुपये की डिमांड की गई थी।

उन्होंने इसकी भी जांच कराने की मांग की है। आक्रोशित महिलाओं ने मधु के परिजनों को मुआवजा देने, दोषी डाक्टरों को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।

इस दौरान विमला पांडे, हरीश सती, सत्यप्रकाश शर्मा, पूरन नैनवाल, हेमा पांडे, पारूल ठाकुर, नंदनी जोशी, रेखा पांडे, हेमा पांडे, लीला देवी, प्रेमा सती, विमला ध्यानी, रेखा जोशी, मंजू पंत, भावना पंत, पूनम तड़ियाल, धीरज पांडे, राजेश पांडे, दीया पपनै, रमेश मिश्रा, अनीता त्रिपाठी, गीता खुल्बे, बसंती खुल्बे, चेतन कुमार, मुन्नी मेहरा, आशा पांडे, नितिन कुमार, दीपा जोशी, गंगा वर्मा, हंसी पांडे, हेमा जोशी, नवीन चंद्र पांडे, पंकज जोशी आदि मौजूद थे।


दो साल पहले अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया से अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए रामनगर आई मधु नेगी ने शांतिकुंज गली नंबर दो में विमला पांडे के घर में किराये में मकान लिया था।

इसमें वह सात साल की बेटी प्रेरणा और पांच साल के बेटे दीपू के साथ रहती थीं। मधु के पति सेना में हैं और जम्मू कश्मीर में पोस्टिंग हैं। मकान मालकिन विमला पांडे ने बताया कि मधु अपने स्वभाव के चलते पूरे मोहल्ले में सभी की चहेती थी।

संयुक्त अस्पताल में महिला से प्रसव के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग करने वाले डाक्टरों, नर्स और आशा वर्कर को बर्खास्त करने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधि अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए।

ब्लाक प्रमुख संजय नेगी से डीएम दीपक रावत ने फोन पर वार्ता कर दो दिन में आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद दो दिन के लिए धरना स्थगित कर दिया गया।

 बता दें कि शुक्रवार को ग्राम टेड़ा निवासी प्रकाश चंद्र की पत्नी आशा देवी को प्रसव पीड़ा के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने प्रसव के लिए पांच हजार रुपये की मांग की थी।

साथ ही, काशीपुर से एक यूनिट रक्त भी मंगाया गया। बीडीसी बैठक में अस्पताल में पैसा वसूलने की बात सामने आने पर जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा था।

इसके बाद सीएमएस ने आश्वासन दिया था कि पैसे लेने वालों पर कार्रवाई होगी। शनिवार को जब जनप्रतिनिधियों ने पैसे वसूलने वाली नर्स के बारे में पूछताछ की तो सीएमएस ने बताया वह आज छुट्टी पर गई हैं।

इससे गुस्साए जनप्रतिनिधि अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया, लेकिन जनप्रतिनिधि नहीं माने। बाद में डीएम ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।


इस दौरान राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अमिता लोहनी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष शेखर चंद्र, महावीर रावत, जयपाल सिंह, बलवंत सिंह रावत, धीरज बिष्ट, पवन कुमार, गोपाल अधिकारी, दीवान कटारिया, कपिल नेगी, गौरव बंगारी, डिग्गू चिलवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed