फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Has accused prison

दरिंदगी का आरोपी रिक्शा चालक गया जेल

Mon, 26 Jan 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 26 Jan 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
Has accused prison

कोतवाली पुलिस ने दरिंदगी के आरोपी रिक्शा चालक को रविवार सुबह अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में नैनीताल जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी परिजनों के घर (पीलीभीत) जाने पर बावला हो गया था।

विज्ञापन


पीलीभीत जिले का मूल निवासी रिक्शा चालक डाल चंद्र ने शनिवार शाम भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में सोलह माह की बच्ची से दुराचार का प्रयास किया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर दिया है। पूछताछ से पता चला कि डाल चंद्र पांच साल से भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में किराए पर रह रहा है।
विज्ञापन


पिछले कुछ महीनों से वह गोलचा कंपाउंड स्थित एक लोहे की दुकान पर काम कर रहा था। उसके दो बच्चे भी हैं। इधर, इस बीच परिजनों के पीलीभीत चले जाने के कारण वह बावला हो गया था। कोतवाल आरएस मेहता का कहना है कि रिक्शा चालक ने अपना सत्यापन कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


65 बाहरी लोगों का हुआ सत्यापन
लाडली के बाद मासूम बच्ची के साथ दरिदंगी का मामला सामने आने पर पुलिस भी सतर्क हो गई है। कोतवाल के नेतृत्व में भोटिया पड़ाव पुलिस ने रविवार को अभियान चलाकर 65 किराएदारों का सत्यापन कराया। बताया गया कि अधिकतर अपराधों में बाहरी लोगों की लिप्तता ही सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed