फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hackers extracted 51 thousand

हैकर्स ने निकाले 51 हजार

Wed, 09 Mar 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल। Updated Wed, 09 Mar 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन

नैनीताल। सरोवर नगरी में हैकर्स द्वारा एटीएम से रुपये निकालने का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को वन विभाग के एक सेवानिवृत्त अधिकारी के खाते से हैंकर्स ने 51 हजार रुपये निकाल लिए। अबकी बार यह रकम मयूर विहार स्थित एटीएम से निकाली गई है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में हैकर्स लाखों रुपये एटीएम से निकाल चुके हैं। बावजूद इसके पुलिस और बैंक कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। 

विज्ञापन


नैनीताल और भीमताल क्षेत्र में साइबर अपराधी अब तक दो दर्जन से अधिक खाताधारकों के बैंक खातों में सेंधमारी कर लाखों रुपये निकाल चुके हैं। हैकर्स की इस कार्रवाई के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को सैनिक स्कूल के पास मेहता निवास में रहने वाले वन विभाग के सेवानिवृत्त वन रेंजर एएस मेहता ने बताया कि हैकर्स ने उनके एसबीआई के खाते से पहली और दूसरी मार्च को अलग-अलग समय पर कुल 51 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंगलवार को उन्हें बैंक खाते से धनराशि निकलने की सूचना मिली। उक्त धनराशि दिल्ली के मयूर विहार स्थित एटीएम से निकाली गई है। अब तक कई खाताधारक अपने एटीएम को या तो लॉक करा चुके हैं या फिर एटीएम वाले बैंक खातों में जमा धनराशि को निकाल चुके हैं। मामले की जांच के लिए पुलिस की एक टीम दिल्ली स्थित विभिन्न एटीएम की सीसीटीवी फुटेज लेने के लिए गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में बीते तीन साल में साइबर क्राइम से संबंधित कुल 16 मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2014 में आठ, 2015 में पांच और 2016 में साइबर क्राइम के कुल तीन मामले दर्ज हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed