फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gipsy bonnet hits on rod

जिप्सी के बोनट पर डंडा मारा तो हो गया बखेड़ा

Sun, 14 May 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 May 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
Gipsy bonnet hits on rod
जाम - फोटो : amar ujala
पर्यटकों को ले रही जिप्सी के बोनट पर टेड़ा वन चौकी पर तैनात कर्मचारी ने डंडा क्या मारा बखेड़ा हो गया। इससे नाराज जिप्सी चालकों ने जाम लगाकर सीतावनी मार्ग बंद कर दिया और हंगामा करने लगे। इस बीच दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम में सैकड़ों पर्यटक फंस गए। करीब ढाई घंटे तक हंगामा चलता रहा। 
विज्ञापन


शनिवार की सुबह लगभग सौ जिप्सी पयर्टकों को लेकर सीतावनी जा रही थी। आरोप है कि टेडा वन विभाग की चौकी पर शानू नाम के वन कर्मचारी ने एक जिप्सी चालक के बोनट पर जोर से डंडा मार दिया। इससे नाराज जिप्सी चालकों ने गेट और बैरियर बंद कर दिया।
विज्ञापन


डीएफओ नेहा वर्मा के खिलाफ नारेबाजी कर दी। जाम लगने से वहां कई गाड़ियां फंस गईं। कार्बेट जिप्सी चालक मजदूर कल्याण समिति के बैनर तले जिप्सी चालक धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि पर्यटक सुबह छह बजे सीतावनी जोन में जाना चाहते है लेकिन विभाग की ओर से उन्हें आठ बजे तक परमिट जारी नहीं किया जाता जिससे वहां सैकडों गाड़ियों को जमावड़ा लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए विभाग की ओर से उन्हें एक दिन पहले ही परमिट जारी किया जाए। जिससे पर्यटकों को घंटों इंतजार ना करना पडे़। जाम लगाने वालों में मदन जोशी, नूर अली खान, नासिर, शाहरुख, नासिर, शकील, कन्नू ठाकुर, मो. नईम आदि शामिल थे। 

सीतावनी जोन में भीड़ अधिक होने के चलते ट्रैफिक संभालना मुश्किल हो जाता है जिससे गाड़ियां आड़ी तिरछी खड़ी हो जाती है जिसको लेकर वनकर्मी हटा रहे थे तो बवाल हो गया। समस्या को जल्द सुधारा जाएगा।

नेहा वर्मा डीएफओ 


मीडिया वालों से अभद्रता

सीतावनी जिप्सी चालकों और वन विभाग के कर्मचारियों की नोकझोंक की कवरेज करने गए पत्रकारों के साथ जिप्सी चालक ने अभद्रता की दी। जिससे नाराज पत्रकारों ने कोतवाली में तहरीर दी। बाद में माफी मांगने के बाद पत्रकार शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed