फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   gang raped

नाबालिग छात्रा से सामूहिक बलात्कार

Wed, 08 Apr 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Wed, 08 Apr 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन

भोटिया पड़ाव क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा को नौकरी का झांसा देकर दो युवकों ने तिकोनिया स्थित एक होटल में सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों में एक युवक बीटेक का छात्र है। पुलिस ने रेप, पास्को समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन


भोटिया पड़ाव क्षेत्र की रहने वाली 11वीं की पीड़ित छात्रा की मां की तरफ से कोतवाली में मंगलवार शाम तहरीर दी गई। तहरीर के अनुसार मोहल्ले का ही रहने वाला युवक सोनू चौहान उसके घर पांच अप्रैल को आया और नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसकी बेटी को ले गया। आरोप लगाया कि उसने छात्रा को पहले अपने दोस्त कमल शर्मा के कमरे में रखा। इसके बाद दोनों दोस्त योजना के तहत छात्रा को लेकर तिकोनिया स्थित एक होटल में गए। यहां छात्रा के खाने में नशीला दवा खिलाकर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। मंगलवार को सोनू छात्रा को उसके घर के सामने छोड़कर चला गया। छात्रा ने आपबीती परिजनों को सुनाई। इसके बाद माता-पिता ने घटना की जानकारी कोतवाल आरएस मेहता को दी। कोतवाल के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने धारा 376, 342, 328 एवं पास्को एक्ट के तहत सोनू चौहान और कमल शर्मा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सोनू बरेली से बीटेक कर रहा है और कमल शराब के ठेके पर काम करता है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed