फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Furious at STL overnight

बवाल से रातभर एसटीएच में अफरातफरी

Wed, 06 Sep 2017 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Wed, 06 Sep 2017 02:49 AM IST
विज्ञापन
Furious at STL overnight
बवाल से रातभर एसटीएच में अफरातफरी - फोटो : amar ujala

धारचूला विधायक हरीश धामी के एसटीएच में धरना देने से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। मरीज और उनके तीमारदार वार्ड छोड़कर आने लगे किसी तरह उन्हें रोका गया। एसपी सिटी रात डेढ़ बजे और एसडीएम ढाई बजे पहुंचे। फिलहाल महिला की हालत में सुधार है। उसका ऑपरेशन हो गया है। 

विज्ञापन


 पिछली हरीश रावत में सरकार में हरीश धामी का कद बड़ा माना जाता था। मंगलवार रात हुए बवाल के बाद हालांकि कोई कांग्रेसी वहां नहीं पहुंचा। धामी का दावा था कि उन्होंने घटना की जानकरी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व कांग्रेस विधायकों को दे दी है।
विज्ञापन


विधायक के बवाल काटने से धरना देने तक की नौबत आ गई लेकिन एसएसपी और डीएम ने भी मौके पर पहुंचने की जहमत नहीं उठाई। कोतवाल भेजकर खानापूरी कर दी गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम त्रिवेंद्र रावत पर लगाया आरोप

विधायक धामी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर पुलिस, सरकारी अधिकारियों कर्मियों से कांग्रेसी विधायकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। उन्होंने गुस्से में कहा कि यह सु नहीं कुशासन की सरकार है। 

सीसीटीवी में खुल जाएगा राज 

विधायक धामी से हुई मारपीट में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। एसटीएच में चप्पे चप्पे को सीसीटीवी की निगाहबानी रहती है। बुधवार को सीसीटीवी फुटेज की जांच होते ही दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

वीडियो बनाने वाले का मोबाइल तोड़ने का आरोप

विधायक धामी का जब डॉक्टरों से बवाल हो रहा था तो एक समर्थक मोबाइल से वीडियो बना रहा था। इस बीच सुरक्षा गार्डों और डॉक्टरों ने समर्थक के साथ भी मारपीट कर मोबाइल छीन लिया और तोड़ने की कोशिश की। 


विवादों में रहता है एसटीएच

सुशीला तिवारी में डॉक्टरों और मरीजों के बीच यह पहला विवाद नहीं है। इससे पूर्व में भी कई बार तीमारदारों ने डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed