महंगे दामों पर ही बिकता मिला डीजल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेल के दाम गिरने के बावजूद कालाढूंगी में पुराने ही रेट पर तेल बेचा जा रहा है। इसकी शिकायत पर शनिवार को तहसील प्रशासन ने पूनिया फिलिंग स्टेशन में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान चार दिन पुराने ही रेटों पर डीजल बिकता हुआ पकड़ा गया। तहसील प्रशासन ने मामले की जांच कर रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौंप दी है।
रामनगर मुख्य हाईवे में नयागांव स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पूनिया फिलिंग स्टेशन में ग्राहकों ने पुराने रेटों पर डीजल बेेचने की शिकायत प्रशासन से की। इस पर तहसीलदार नंद राम आर्या के नेतृत्व में टीम ने फिलिंग स्टेशन पर छापा मारा तो रेटों में भिन्नता पाई गई।
तहसीलदार आर्या ने बताया कि डीजल में पिछले चार दिनों से 1.40 की गिरावट हुई है। इस हिसाब से डीजल की नई दर 51.19 होनी चाहिए थी, लेकिन फिलिंग स्टेशन में पुरानी दर 52.59 पर ही डीजल बिकता हुआ पाया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रिपोर्ट एसडीएम को प्रेषित की जा रही है। वहीं, पंप स्वामी ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सेल्स विभाग से रेट में गिरावट आने की सूचना नहीं मिलने की बात कही गई।