{"_id":"8ebc7ed2136c5519b11085a5dc0411a4","slug":"found-disturbances-pnc-stone-crushers-seas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिली गड़बड़ी, पीएनसी स्टोन क्रशर सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिली गड़बड़ी, पीएनसी स्टोन क्रशर सीज
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Mon, 10 Aug 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर रामपुर रोड स्थित पीएनसी स्टोन क्रशर पर प्रशासन और जिला खान विभाग की संयुक्त टीम छापा मारा। छापे में गड़बड़ी मिलने के बाद स्टोन क्रशर सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
शनिवार को स्टोन क्रशर में बने गड्ढे में डूब कर एक बच्चे की मौत हो गई थी। इसके बाद डीएम ने स्टोन क्रशर की जांच का आदेश दिया था।
एसडीएम पंकज उपाध्याय के साथ जिला खान अधिकारी और टीम ने स्टोन क्रशर पर छापा मारा। इसमें भारी गड़बड़ी मिलने की बात अधिकारी कह रहे हैं।
जिला खान अधिकारी राजपाल लेघा ने बताया कि बच्चे की मौत हो गई थी, लेकिन स्टोन क्रशर की तरफ से कोई भी सूचना सरकारी महकमों को नहीं दी गई। क्रशर के चारों तरफ कोई भी बाउंड्री नहीं है, जिससे भविष्य में और दुर्घटनाएं होेने की आशंका थी।
विज्ञापन
स्टोन क्रशर प्रबंधन ने भंडारण में भी खनन नीति के मानकों का उल्लंघन किया हुआ था। क्रशर को 5 मीटर ऊंचाई तक खनिज भंडारण करने की अनुमति थी, लेकिन उसने करीब 13 फीट की ऊंचाई तक भंडारण किया हुआ था।
विज्ञापन
एसडीएम पंकज उपाध्याय कहते हैं कि इन गड़बड़ियों को देखते हुए तत्काल प्रभाव से स्टोन क्रशर को सीज कर दिया गया है। मामले की रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।