फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Former student union secretary besieged beaten

पूर्व छात्रसंघ सचिव को घेरकर पीटा

Thu, 10 Sep 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर। Updated Thu, 10 Sep 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
डीएसबी कैंपस नैनीताल के पूर्व छात्रसंघ सचिव को रास्ते में घेरकर कुछ युवकों ने पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत 5-6 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


ग्राम शिवनाथपुर मालधनचौड़ निवासी एवं पूर्व छात्रसंघ सचिव राहुल कंडवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया मंगलवार की रात वह अपने मित्र मनोज कुमार के साथ बाइक से अपने घर जा रहा था।

विज्ञापन


इसी बीच मालधनचौड़ नंबर छह के समीप इसी गांव के जयपाल और उसके 5-6 अन्य साथी रास्ते पर बैठकर शराब पी रहे थे। उसने उक्त लोगों से रास्ता मांगा तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी और बाइक भी क्षतिग्रस्त कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
मारपीट में घायल राहुल ने अस्पताल आकर अपना उपचार कराया। एसएसआई मोहन चंद्र पांडे ने बताया आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 341, 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed