फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Flown to store a million

दिनदहाड़े पेंट की दुकान से उड़ाए एक लाख

Fri, 20 Feb 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 20 Feb 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
Flown to store a million

रेलवे बाजार स्थित पेंट की दुकान में गुरुवार शाम ग्राहक बनकर आया शराबी आर्डर नोट कराते समय कैश बाक्स से एक लाख रुपए निकालकर भाग गया। दुकान पर बैठी युवती और महिलाओं ने शोर मचाया, लेकिन तब तक उचक्का आंखों से ओझल हो गया था। बनभूलपुरा पुलिस ने मौका मुआयना किया।

विज्ञापन


पूछताछ से पता चला कि उचक्का दुकानदार की मौजूदगी मेें भी सामान खरीदने के बहाने आया था, लेकिन दुकानदार ने उसे शाम को आने के लिए कहा था। वहीं पुलिस ने कालाढूंगी से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिसके कब्जे से रुपए बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टनगर निवासी मनीष कुमार गोयल की रेलवे बाजार में पेंट की थोक दुकान है। गुरुवार शाम वह दुकान पर महिला कर्मचारी पूजा और अपनी भाभी ऋचा को बैठाकर बैंक चला गया। इस बीच ग्राहक बनकर एक शराबी युवक दुकान में आया और पूजा के पास काउंटर के सामने बैठ गया। शराबी के मुंह के गंध आने पर पूजा और दुकानदार की भाभी काउंटर से हटकर अन्य ग्राहकों के आर्डर नोट करने लगी। इसका फायदा उठाते हुए शराबी ने कैश बाक्स खोलकर उसमें से 500-500 रुपए की दो गड्डियां निकाली और फरार हो गया। पूजा ने कैश बाक्स खोला तो उसके होश उड़ गए। एक लाख रुपए गायब पाकर उसने तत्काल अपने मालिक को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष की दुकान से सटकर उनके भाई संयोग की सेनेटरी की दुकान है। महिलाओं के शोर मचाने पर पड़ोस के दुकानदार भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था। सूचना पर पहुंचे बनभूलपुरा थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने उचक्के की पहचान के लिए पड़ोस के दुकानदारों की सीसीटीवी को खंगालना शुरू किया। पूजा ने बताया कि उचक्का लगभग 35 वर्ष का था वह काली कोट, धारीदार जैकेट पहने था।


उचक्के ने आधे घंटे तक की थी रेकी
एक लाख रुपए उड़ाने के लिए उचक्के ने आधे घंटे तक दुकान की रेकी की थी। उसे पता था कि दुकान में एक लाख रुपए से ज्यादा मौजूद हैं।

यह नोट कराया था आर्डर
उचक्के ने ग्राहक बनकर आर्डर नोट कराया कि उसे पांच लीटर आरेंज, दो लीटर रेड, दो लीटर पीला, एक किलो ब्लैक पेंट लेना है। वहीं, दुकानदार का कहना था कि शराबी के दुकान में आने पर महिला कर्मचारी ने उसे फोन कर बताया था। दुकानदार ने किसी प्रकार उसे हटाने की सलाह दी थी लेकिन महिला कर्मचारी चूक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed