{"_id":"5cd33e72bdec2207703167ca","slug":"fire-in-a-small-elephant-standing-in-ramnagar-depot","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर डिपो में खड़े छोटा हाथी में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रामनगर डिपो में खड़े छोटा हाथी में लगी आग
Thu, 09 May 2019 02:09 AM IST
naveen chandra joshi
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: naveen chandra joshi
Updated Thu, 09 May 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
रामनगर डिपो में खड़े छोटा हाथी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर डिपो में यात्रियों से भरी बस के पास खड़े छोटा हाथी में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। इससे बस में बैठे यात्रियों में भगदड़ मच गई और यात्री बस से उतरकर सुरक्षित स्थान पर गए। वहीं, चालक ने बस को छोटा हाथी से दूर कर दिया। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड ने आग पर काबू किया।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे रामनगर डिपो की बस (यूके-07पीए-2095) दिल्ली जाने के लिए डिपो में खड़ी थी। बस में करीब 15 से 20 यात्री बैठे थे। इसी दौरान बस के पास खड़े छोटा हाथी (यूके-06सीए-2182) में अचानक आग लग गई। इससे बस में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और वह बस से उतरकर भागने लगी। चालक ने भी बस को वहां से हटाकर दूसरे स्थान पर खड़ा कर दिया। इसके बाद स्टेशन प्रभारी नवीन आर्या ने फायरब्रिगेड को सूचना दी। फायरब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग बुझने के बाद छोटा हाथी मालिक आबिद हुसैन पुत्र बाबू हुसैन निवासी जसपुर मौके पर पहुंचा। रोडवेज कर्मियों की पूछताछ में उसने बताया कि वह रामनगर में पुराने टायर खरीदने आया था और उसने छोटा हाथी को डिपो के अंदर खड़ा किया था। स्टेशन प्रभारी ने बताया कि डिपो के अंदर छोटा हाथी खड़ा करने एवं उसमें लगी आग से डिपो की बसें भी आग की चपेट में आ सकती थी। ऐसे में छोटा हाथी मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। छोटा हाथी के मालिक आबिद हुसैन ने बताया कि शार्ट-सर्किट की वजह से वाहन में आग लगी।
विज्ञापन