{"_id":"4bbbbd331917fd965eaefd6512fe46e4","slug":"finance-staff-employed-in-the-laws-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कर्मचारी ने ससुराल में लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंस कर्मचारी ने ससुराल में लगाई फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 03 Mar 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जजफार्म ब्लाक सी स्थित ससुराल में एक निजी कंपनी के फाइनेंस कर्मचारी ने सोमवार शाम फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोग घटना के बाबत कुछ बताने को तैयार नहीं है, लेकिन मुखानी पुलिस घटना को गृह कलह मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पीलीभीत जिले के सिखोला न्यूरिया के मूल निवासी पवन शर्मा (32) दिल्ली स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था, लेकिन वह तीन माह से नौकरी छोड़कर जज फार्म स्थित अपनी ससुराल में पत्नी रचना और बेटे गौरव (6) के साथ रह रहा था। सोमवार शाम वह स्कूटी लेकर बाजार गया। शाम को लौटने के बाद वह मकान के प्रथम तल स्थित खाली कमरे में गया। यहां पवन के ससुर ईश्वरी चंद्र पंत ने बच्चों के झूलने के लिए झूला बनाया था।
विज्ञापन
पवन सीलिंग की कुंडी में फंदा लगाकर लटक गया। कुछ देर बाद दूसरे कमरे में वीडियो गेम खेल रहीं रचना के भांजियों ने खिड़की से पवन की गर्दन फंदे से लटका देखकर शोर मचाया। आवाज सुनकर परिवार के लोगों ने दरवाजा खोलकर देखा तो पवन की गर्दन फंदे से लटकी थी। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतारा। साथ ही मौका मुआयना कर पत्नी रचना और बच्चों से पूछताछ की। पत्नी ने विवाद के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक जीआर गोला का कहना था कि घटना की मुख्य वजह पारिवारिक विवाद लग रही है। आशंका है कि पवन ने फाइनेंस का काम छोड़ दिया था। आर्थिक तंगी के चलते उसने फांसी लगाई है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।