फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dumpar trapped in railway track with child's mischief

बच्चे की शरारत से रेलवे ट्रैक में फंसा डंपर

Wed, 17 Apr 2019 01:50 AM IST
naveen chandra joshi ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुआं/हल्दूचौड़
ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुआं/हल्दूचौड़ Published by: naveen chandra joshi Updated Wed, 17 Apr 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
Dumpar trapped in railway track with child's mischief
रेल लाइन के बीच फंसे डंपर को हटाते रेल कर्मी - फोटो : अमर उजाला

आउटर सिग्नल के पास मजदूर बस्ती तिवारी नगर में एक बच्चे की शरारत से रेलवे में हड़कंप मच गया। खेल-खेल में उसने डंपर का सेल्फ बटन दबा दिया। इस कारण डंपर पीछे की ओर खाई में लुढ़ककर 20 फीट दूर रेल की पटरियों के बीच फंस गया। इससे रेल यातायात बाधित हो गया। इस दौरान शताब्दी एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें लेट हो गईं। करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।

विज्ञापन


घटना मंगलवार सुबह 10:35 बजे की है। तिवारी नगर कॉलोनी में रेलवे की ठोकर लाइन से सटाकर एक डंपर खड़ा था। आसपास बच्चे खेल रहे थे। एक बच्चे को शरारत सूझी तो उसने डंपर की खिड़की खोली और सेल्फ बटन दबा दिया। डंपर बैक गियर में होने के कारण ढलान की ओर जाने लगा। यह देख बच्चे ने ट्रक से छलांग लगा दी। इस दौरान डंपर गहरी में लुढ़ककर आउटर सिग्नल पर रेल पटरियों में फंस गया। इस सूचना से रेलवे में हड़कंप मच गया। हल्द्वानी-लालकुआं रेल मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। स्टेशन अधीक्षक नीरज कुमार सहित तमाम रेल कर्मी मौके पर पहुंचे और डंपर को हटाने के उपाय खोजने लगे।
विज्ञापन


आरपीएफ सब इंस्पेक्टर सुदर्शन थापा ने बताया कि सुबह 11:30 बजे किसी तरह डंपर को ट्रैक से हटाया गया , जिसके बाद रुकी हुई तीनों ट्रेनों को बारी-बारी रवाना किया गया। दोपहर करीब 12:30 बजे डंपर को पूरी तरह से ट्रैक से हटाया गया। समय रहते ट्रैक बाधित होने की सूचना मिलने से बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना ने रेलवे ट्रैक के नजदीक अतिक्रमण की पोल भी खोल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ट्रेनें हुई लेट
- दिल्ली से काठगोदाम आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (12040) एक घंटा
- काठगोदाम से जाने वाली काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस (15044) आधा घंटा
- मुरादाबाद से आने वाली पैसेंजर ट्रेन (55303) आधा घंटा

रेल पटरी के आसपास अतिक्रमण क्षेत्र में अवैध रूप से डंपर को खडा किया गया था। बड़ा हादसा होने से टल गया। रेलवे सुरक्षा बल ने डंपर को सीज कर दिया है। डंपर स्वामी के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
-नीरज कुमार, स्टेशन अधीक्षक  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed