फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drindgi registered cases of rape in the case

दरिंदगी मामले में बलात्कार का मुकदमा दर्ज

Wed, 04 Jan 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Wed, 04 Jan 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Drindgi registered cases of rape in the case
rape - फोटो : Demo

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी की पहल पर मुखानी पुलिस ने घटना के नवें दिन दरिंदगी के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी तीसरे बार दरिंदगी की शिकार महिला का हाल चाल लेने के लिए एसटीएच के महिला वार्ड में पहुंची। बातचीत के दौरान पीड़िता अपना दुखड़ा सुनाते हुए रो पड़ी। उसने आरोप लगाया कि दर्द होने पर डाक्टर एक सुई लगाकर छोड़ देते हैं।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना था कि उसका पति सुबह से गायब है। शाम तक वह लौटकर अस्पताल नहीं आया था। पीड़िता की स्वीकारोक्ति के बाद  महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने मुखानी पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 376 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष के आर पांडेय का कहना है कि तहरीर के अनुसार महिला 25 दिसंबर को शौच करने के लिए जा रही थी। इसी समय अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की और विफल होने पर रेक्टम में बेलन डाल दिया।

बेहोश होने के कारण महिला दरिंदे को पहचान नहीं सकी। एसटीएच के डाक्टरों ने आपरेशन कर पेट से बेलन निकाला। आयोग की उपाध्यक्ष ने बताया महिला को इंफेक्शन हो गया है। आयोग की उपाध्यक्ष का कहना है कि इस मामले में वह बुधवार को एसएसपी से वार्ता करेंगी।  

एनजीओ भी हुए सक्रिय

आल इंडिया वीमन कांफ्रेंस की अध्यक्ष छाया सक्सेना अपने संगठन के साथ एचटीएच गई थी। उनका कहना था कि पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराना नहीं चाहती है। वह इलाज के बाद नेपाल जाना चाहती है। इधर शाम को राज्य महिला आयोग की पहल पर मुखानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।


पता चला है कि एक अन्य एनजीओ कोतवाली पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने के लिए गया था । लेकिन कोतवाली पुलिस ने मुखानी थाने  जाने का सुझाव दिया। इसके बाद एनजीओ के पदाधिकारी मुखानी थाने नहीं गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed