{"_id":"1fd39d6862aa6c4c3e06fc33d103b05b","slug":"dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो समुदाय के युवकों में मारपीट, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो समुदाय के युवकों में मारपीट, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 06 May 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर नगर क्षेत्र में मंगलवार देर शाम दो समुदायों के युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि एक समुदाय के लोगों ने धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे दो युवक घायल हो गए। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बेस अस्पताल में भर्ती कर एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक जवाहर नगर स्थित धार्मिक स्थल पर आयोजन चल रहा था। आरोप है कि इसी बीच दूसरे समुदाय का एक किशोर वहां पहुंचा और गालीगलौज करने लगा। इस पर कुछ युवकों ने उसे डांट-फटकार कर भगा दिया। बताया जा रहा है कि इसके कुछ देर बाद धारदार हथियारों से लैस चार-पांच युवक वहां पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। धार्मिक स्थल में मौजूद युवकों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो वे उनसे उलझ गए। मारपीट होने से जवाहर नगर निवासी विनोद सिंह और अनिल घायल हो गए। मामला बिगड़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी, एसएसआई इंदर सिंह राणा, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा भूपेंद्र सिंह बृजवाल, भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज नंदन सिंह रावत ने मामले की जानकारी ली। साथ ही घायल विनोद और अनिल को बेस अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने मारपीट का आरोपी युवक शादाब को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ह्यांकी ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस तैनात कर दी है, जबकि हमलावर शादाब के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
लोगों का लगा जमावड़ा
जवाहर नगर में युवकों के बीच हुई मारपीट के बाद मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। आसपास रहने वाले लोग भीड़ को देख अपने घरों की खिड़कियों और छतों से देख रहे थे, जिस पर पुलिस ने एकत्र लोगों को वहां से हटाया।
आज सीओ का करेंगे घेराव
जवाहर नगर में हुए विवाद के बाद आक्रोशित लोगाें का कहना था कि मारपीट का केवल एक आरोपी को ही पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि उसके तीन-चार साथी अभी फरार हैं। बुधवार तक हमलावर अन्य युवकों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सीओ का घेराव किया जाएगा।
दोनों पक्षों की थाने में भी लगी भीड़
विवाद के बाद बनभूलपुरा थाने में दोनों ही पक्षों के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। ऐसे में दोबारा फिर कोई विवाद न हो, इसके लिए पुलिस ने एकत्र लोगों को थाने से खदेड़ दिया।
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भी पहुंचे
मारपीट के बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। इस दौरान मंच के नगराध्यक्ष रविंद्र बाली, प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, हरीश मनराल, भीम सिंह बिष्ट, प्रशांत अग्रवाल, सौरभ शर्मा, आंनदी लाल शर्मा, शिवम जायसवाल, कार्तिक नेगी, गौतम, पवन आदि थे।