{"_id":"187ff41570a0e7e68431a0befe5a64ca","slug":"death-of-man-found-dead-along-the-road-to-the-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे अचेत में मिले युवक की अस्पताल में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क किनारे अचेत में मिले युवक की अस्पताल में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल
Updated Tue, 24 Feb 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
धानाचूली क्षेत्र निवासी एक युवक की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है। मूल रूप से धानाचूली क्षेत्र निवासी संजय बिष्ट उर्फ सोनू (25) पुत्र राजेंद्र सिंह बिष्ट सोमवार दोपहर मल्ला रामगढ़ के पास तोक दुत्कानेधार में मुख्य सड़क पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। पास में ही उसकी बाइक भी थी।
क्षेत्र के लोगों ने उसे रामगढ़ के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जब तक डाक्टर उसे इलाज के लिए अन्यत्र रेफर करते, युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। पट्टी पटवारी अमित साह ने बताया कि संजय बिष्ट उर्फ सोनू का विवाह करीब डेढ़ साल पहले हुआ था और वर्तमान में वह हल्द्वानी में टेंपो चलाता था। पटवारी साह का कहना है कि युवक ने जहर खाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।