फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dbang assault on confectionary shop

कंफैक्शनरी की दुकान पर दबंगई, मारपीट

Tue, 26 Jul 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Tue, 26 Jul 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
 रानीखेत रोड में दबंगों ने फिर उत्पात मचाया। सिगरेट न देने पर उन्होंने एक कंफैक्शनरी की दुकान में तोड़फोड़ कर दुकान स्वामी को पीट दिया। पड़ोसियों के जागने पर दबंग मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। रानीखेत एनएच पर विक्की सचदेवा की कंफैक्शनरी की दुकान है।
विज्ञापन


बीते रविवार रात चार अज्ञात युवक उनकी दुकान में आए। उन्होंने दो-चार सिगरेट देने की बात कही। दुकानदार ने पूरा पैकेट देने की बात कहकर सिगरेट देने से मना कर दिया। इस पर चारों युवक बौखला गए। उन्होंने दुकान स्वामी से अभद्रता की। देखते ही देखते दुकान स्वामी को घसीटते हुए पीटना शुरू कर दिया और उसकी दुकान के काउंटर में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन


शोरशराबा सुनने के बाद जब भीड़ इकट्ठा हुई तो दबंग बाइक छोड़कर फरार हो गए। एसएसआई प्रमोद पाठक ने बताया कि दबंगों की हीरो होंडा बाइक (यूके 04 पी 2145) को कब्जे में ले लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दबंगों की पहचान की कोशिश की जा रही है। घटना से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है, उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed