{"_id":"127a484c98dbdd823bbca74a341be38b","slug":"crushers-and-stockists-seized-notice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रशर और स्टाकिस्टों को सीज के नोटिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रशर और स्टाकिस्टों को सीज के नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्दूचौड़
Updated Sat, 21 Feb 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले एंटी माइनिंग सेल की टीम ने हल्दचौड़ क्षेत्र में छापा मारकर छह स्टोन क्रशर और तीन स्टाकों की पैमाइश की थी। आईजी संजय गुंज्याल के निर्देश पर शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने इन सभी को सीज किए जाने का नोटिस जारी कर क्रशर और स्टाकों से खरीद-फरोख्त नहीं करने को कहा। लेकिन देव भूमि स्टोन क्रशर, पाल स्टाक भवान सिंह नवाड़ और हिमालया स्टाक भवान सिंह नवाड़ में उपखनिज की खरीद जारी रही।
विज्ञापन
इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो बार खनिज की खरीद रुकवाई, लेकिन प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर कार्रवाई के लिए नहीं पहुंचा। शुक्रवार को गौला से खनन ढुलाई में लगे वाहनों के क्रशर और स्टाकों के आगे खड़े रहने से एनएच पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
बता दें कि बीते दिवस मंगलवार को एंटी माइनिंग सेल प्रभारी अमित श्रीवास्तव की टीम ने हल्दूचौड़ पाल स्टोन इंडस्ट्रीज, आकृति स्टोन नैचुरल, कृष्णा स्टोन इंडस्ट्रीज, जगदंबा स्टोन इंडस्ट्रीज, देव भूमि स्टोन क्रेशर और लालकुअंा स्टोन इंडस्ट्रीज के अलावा पाल स्टाक बमेठा बंगर खीमा, हिमालया स्टाक भवान सिंह नवाड़ और पाल स्टोन स्टाक भवान सिंह नवाड में छापा मारकर अनियमितता की जांच रिपोर्ट पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल को देहरादून भेजी थी।
विज्ञापन
इधर, फोन पर हुई बात में पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि सीज करने के आदेश जिला प्रशासन और संबंधित थानों को दे दिया गया है। आदेशों का पालन कराना जिला प्रशासन और पुलिस का कार्य है।
अलग-अलग कैसे हो गए निर्देश
आईजी गुंज्याल ने पुलिस को भेजे निर्देशों में संबंधित क्रशर और स्टाकों को सीज किए जाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन जब डीएम दीपक रावत से इस संबंध में पूछा गया तो उनका कहना है कि स्टोन क्रेशर और स्टाकों से संबंधित रिपोर्ट मिल गई है, मगर उसमें कहीं भी सीज किए जाने का उल्लेख नहीं है।
आज से बंद रहेगी खरीद और बिक्री : पिमोली
स्टोन क्रेशर एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश पिमोली ने टीम की पैमाइश को गलत बताते हुए शनिवार से जिले के सभी क्रशर और स्टाकों से उपखनिज की खरीद और बिक्री बंद करने का एलान किया है। उनका कहना है कि एंटी माइनिंग सेल टीम ने जो पैमाइश की है, वह गलत है। एक दिन में एक क्रशर की पैमाइश सही ढंग से नहीं की जा सकती। उन्होंने जिला प्रशासन से सही पैमाइश कराए जाने और फिर जो भी दोषी मिले उस पर कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन आज (शनिवार) को जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन देंगे। इधर, स्टोन क्रशर और स्टाकों पर हुई कार्रवाई से स्थानीय वाहन स्वामियों और खनन कार्य से जुड़े लोगों में टीम के खिलाफ रोष है। इसको लेकर वाहन स्वामियों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की धमकी दी है।