{"_id":"94dc42cd25aed69ddc426c502eaa10e8","slug":"cpus-invoices-organically-harvested-by-those-handcart-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीयू ने चालान, ठेले वालों ने बवाल काटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीपीयू ने चालान, ठेले वालों ने बवाल काटा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
Updated Thu, 10 Sep 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
सीपीयू ने व्यस्ततम बरेली रोड पर अवैध तरीके से वाहन खड़ा कर खरीदारी और ठेलों के पास खड़े होकर खाने वाले लोगों के वाहनों का चालान काटा। इससे ठेले वाले और उनके समर्थक भड़क गए।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में जुटे व्यापारियों ने बरेली रोड पर जाम भी लगा दिया। स्थिति बिगड़ती देख बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर भेजी गई।
बरेली रोड पर शाम के समय बड़ी संख्या में वाहनों का दबाव रहता है। लोग बड़ी संख्या में खरीदारी को बाजार में आते हैं। ऐसे में शाम को जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
सिंधी चौराहे से लेकर आसपास तक सड़क पर बड़ी संख्या में फड़, ठेले लगते हैं। इसमें खाने-पीने का सामान बिकता है। ऐसे में कई लोग वहीं ठेले के पास ही वाहन खड़ा कर इसका लुत्फ उठाते हैं।
विज्ञापन
इनसे भी आवागमन प्रभावित होता है। सीपीयू ने बुधवार शाम को ऐसे ही फड़े, ठेेलों के पास वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया। इस दौरान कई वाहन चालकों का चालान किया गया।
इस पर ठेले वाले और उनके समर्थकों ने बवाल कर दिया। आरोप था कि सीपीयू की बेगारी नहीं करने पर सुनियोजित तरीके से उत्पीड़न हो रहा है।
सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में व्यापारी, समर्थक पहुंचे और सीपीयू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सीपीयू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। विरोध स्वरूप जाम लगा दिया।
बाद में बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और समझाबुझाकर जाम खुलवाया। चर्चा है कि एक प्रभावशाली नेता का भाई जो बिना हेलमेट पहने चल रहा था, उसका भी चालान किया गया था, इससे भी बात बिगड़ी। हालांकि इस बात की पूरी तरह पुष्टि नहीं हो सकी।