{"_id":"580925494f1c1b716b7057f8","slug":"cpu-inspector-registered-on-case-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीयू दरोगा पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीपीयू दरोगा पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Fri, 21 Oct 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईजी के आदेश पर बृहस्पतिवार देर रात कोेतवाली पुलिस ने सीपीयू दरोगा नरेश भौर्याल के खिलाफ दलित युवती से बलात्कार और धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दरोगा के खिलाफ 376, 504, 506 और एससी/ एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की पुष्टि कोतवाल आरएस मेहता ने की है। इससे पहले स्थानीय पुलिस ने समझौता कराने का घंटों प्रयास किया, लेकिन प्रयास विफल रहा।
विज्ञापन
इससे पूर्व बृहस्पतिवार सुबह पुलिस कार्रवाई में देरी पर बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भृगुराजन राव, जयभीम सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश आर्य सहित कई लोगों ने डीआईजी अजय रावत से आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मुलाकात की और आरोप लगाया कि पुलिस दरोगा को बचा रही है।
विज्ञापन
इसके बाद डीआईजी ने कारवाई के लिए एसपी सिटी को मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। भोटिया पड़ाव क्षेत्र में रहने वाली प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने आरोप लगाया था शादी का झांसा देकर मूल रूप से बागेश्वर निवासी और सीपीयू दरोगा नरेश भौर्याल ने उसका यौन शोषण किया। विरोध करने पर मारपीट भी की।