फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chapad and sticks and sticks in relatives in Rajpura

राजपुरा में रिश्तेदारों में चले चापड़ और लाठी-डंडे

Sun, 23 Jul 2017 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 23 Jul 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
Chapad and sticks and sticks in relatives in Rajpura
crime

राजपुरा में जीजा साले मामूली विवाद आपस में भिड़ गए। विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि देखते ही देखते दोनों पक्षों से महिला पुरुष निकल आए और सड़क पर ही धारदार हथियार व लाठी डंडे चलने लगे। एक घंटे तक चलने वाले इस बवाल में दोनों पक्षों से 12 से ज्यादा महिला पुरुष घायल हो गए। सभी को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


राजपुरा निकट कुष्ठ आश्रम निवासी रामलाल का शनिवार सुबह पड़ोस में रहने वाले साले मदन लाल से तू तू, मैं मै हो गई। देखते ही देखते दोनों में लात घूंसे चलने लगे। इस बीच दोनों की पत्नी और बेटे बहू व रिश्तेदार भी निकल आए। वे इन्हें रोकने की बजाय आपस में ही भिड़ गए। दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव करने लगे।
विज्ञापन


इससे पहले कि आस पड़ोस वाले कु छ समझ पाते दोनों ने चापड़ निकाल ली एक दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डेढ़ से दो घंटों तक दोनों पक्षों में जमकर बवाल हुआ। इस दौरान 12 से ज्यादा महिला व पुरूष घायल हो गए। मोहल्ले वालों ने सभी को लहूलुहान हालत में बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलाल के परिवार में बंटी, बृज किशोर, सत्यवीर, धर्मवती, तारावती, आशा घायल हो गई जबकि मदन के परिवार में रामस्नेह, रजनी, लक्ष्मी देवी, नेम चंद्र घायल हो गए। सभी घायलों का अभी उपचार चल रहा है।


दोनों पक्षों में से किसी ने भी तहरीर नहीं दी है, जब तहरीर मिलेगी तो जांच की जाएगी। 
- खुशीराम पांडे, कोतवाल, हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed