फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Careful, again active in the city

सावधान, शहर में फिर सक्रिय हो गए टप्पेबाज

Mon, 22 May 2017 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 May 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन

शहर में टप्पेबाजों का गैंग फिर सक्रिय हो गया है। गोरापड़ाव में एक रेस्टोरेंट के सामने कैफे संचालक की कार का शीशा तोड़कर टप्पेबाजों ने बैग चुरा लिया। इसमें जेवर और सात सौ रुपये थे। पुलिस ने टप्पेबाजों की तलाश की मगर कोई हाथ नहीं आया। 

विज्ञापन


बरेली के रहने वाले कैफे संचालक प्रशांत सक्सेना अपने परिवार के साथ गर्जिया मंदिर जा रहे थे। वह बरेली से कार (यूपी 25 बीबी 4687) से रविवार की सुबह हल्द्वानी पहुंचे। गोरापड़ाव में एक रेस्टोरेंट के सामने कार रोकी और परिवार के लोग नाश्ता करने के लिए उतर गए।
विज्ञापन


करीब आधे घंटे बाद सभी लोग वापस कार के पास गए तो शीशा टूटा देख दंग रह गए। पीछे की सीट पर रखा बैग गायब था। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी जमा हो गए। तुरंत मंडी चौकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने टप्पेबाजों की खोजबीन की मगर कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशांत ने बताया कि बैग में सोने की चेन, अंगुठी और 700 रुपये थे। उधर, चौकी प्रभारी डीएन महंत ने घटना की जानकारी से ही इनकार कर रहे हैं। बता दें कि शहर में भी कार का शीशा तोड़कर बैग या सामान निकालने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं मगर पुलिस किसी गिरोह को नहीं पकड़ पाई है।

बाजार में महिला का पर्स साफ कर दिया

कालू सिद्ध मंदिर के सामने बाजार में उचक्कों ने महिला का पर्स उड़ा दिया। पर्स में आठ हजार रुपये और एटीएम कार्ड थे। ऊधमसिंह नगर जिले के खुर्पियाताल नाला (पंतनगर) निवासी बिशन सिंह की पत्नी दीपा रविवार को अपने बेटे के साथ कालू सिद्ध मंदिर के सामने बाजार आई थी।

रविवार की दोपहर उचक्कों ने उसके बैग में रखे पर्स को पार कर दिया। मंगलपड़ाव पुलिस ने महिला को लेकर बाजार में घुमती रही मगर कोई हाथ नहीं आया। 

सराफा की दुकान से टॉप्स चोरी कर ले गई महिला

राजपुरा गली नंबर तीन में सराफा की दुकान से रविवार को महिला ने एक जोड़ी टॉप्स चुरा लिए। महिला के साथ दो पुरुष भी आए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

राजपुरा निवासी राहुल रस्तोगी की गली नंबर तीन में सराफा की दुकान है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे जेवर खरीदने के लिए एक महिला दो पुरुषों के साथ आई। उन्होंने टॉप्स के साथ ही अन्य जेवर देखे। पसंद न आने पर जब दुकानदार जेवर समेटने लगा तो तीनों उठकर चले गए।


दुकानदार ने जेवरों की गिनती की तो एक जोड़ी टॉप्स कम निकली। इससे उसके होश उड़ गए। दुकानदार ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो महिला टॉप्स छिपाती नजर आई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed