फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Car falls into ditch, killing Chiefs Association

खाई में गिरी कार, संघ के सेवा प्रमुख की मौत

Tue, 03 Mar 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Tue, 03 Mar 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
Car falls into ditch, killing Chiefs Association

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख और पालिका के पूर्व सभासद मोहन सिंह अधिकारी (68) की रविवार देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपनी कार से गरमपानी से लौट रहे थे। पाइंस के पास कार खाई में गिर गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पाइंस स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


तल्लीताल धर्मशाला के निकट निवासी मोहन सिंह अधिकारी रविवार शाम गरमपानी से अपनी मारुति कार (यूए04-3367) से नैनीताल के लिए चले थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। उनके मोबाइल पर संपर्क करने पर भी कोई उत्तर नहीं मिल रहा था। तब परिजन उनकी तलाश में निकले तो पाइंस के पास 15 फीट गहरी खाई में गिरी एक कार दिखाई दी। खाई में उतरकर देखा तो कार मोहन सिंह की ही था, कार में ही उनका शव पड़ा था। खबर मिलते मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने तड़के शव खाई से बाहर निकाला।
विज्ञापन


तल्लीताल थानाध्यक्ष इंदर सिंह राणा और एसआई केशव लाल ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। स्व. अधिकारी की पत्नी विमला अधिकारी भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं। उनकी दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। उनके पुत्र प्रदीप अधिकारी ने चिता को मुखाग्नि दी। शवयात्रा में कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत, पूर्व काबीना मंत्री प्रकाश पंत, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र ढैला, जिला मंत्री जगदीश चंद्र बवाड़ी, जिला महामंत्री गोपाल सिंह रावत, नगर मंडल अध्यक्ष विवेक साह, सांसद प्रतिनिध मनोज जोशी, आनंद बिष्ट, किशन पांडे, ग्वल सेना के संस्थापक पूरन सिंह मेहरा समेत भाजपा और संघ के तमाम लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद भगत सिंह कोश्यारी, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन संजय ने भी उनके निधन पर शोक जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed