{"_id":"68a2e6e26c938c45077413223c491074","slug":"captain-holding-two-suspects-in-the-camp-area-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन ने छावनी क्षेत्र से पकड़े दो संदिग्ध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैप्टन ने छावनी क्षेत्र से पकड़े दो संदिग्ध
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sat, 06 Feb 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां छावनी के समीप घूम रहे दो संदिग्ध युवकों को सेना के कैप्टन अभिनव क्षेत्रीय ने पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
पूछताछ के बाद कोतवाली पुलिस दोनों को काठगोदाम थाने ले गई जहां पुलिस और आईबी के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ के दौरान एक ने खुद को दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय का करीबी बताया है। दोनों का कहना है कि वे गौला बैराज घूमने गए थे।
एसएसआई इंदर सिंह राणा ने बताया कि पकड़े गए युवकों में दाऊद हसन पुत्र आबिद शामली (यूपी) के सौजनी उमरपुर भवन का रहने वाला है। उसका साथी संदीप तिवारी पिथौरागढ़ जिले के टकाना निवासी कृपालदत्त त्रिपाठी का पुत्र है। दोनों ने 2008 में बीएचयू से इलेक्ट्रिकल्स ट्रेड से बीटेक किया है।
विज्ञापन
दाऊद ने पुुलिस को बताया कि वह 2009 से 2014 तक हल्द्वानी में अंतू विहार के अद्वैत कोचिंग में पढ़ाता था। यहां से जाने के बाद वह दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय से जुड़ गया। मंत्री के अधीन वह लेबर संगठन का काम करता है। वह अपने मित्र अन्ना विहार कॉलोनी निवासी भास्कर लोहनी के घर शनिवार को आया था।
विज्ञापन
पुलिस की जांच से पता चला कि विनोद कोचिंग के सिलसिले में झांसी गया है। भास्कर के भाई विनोद ने स्वीकार किया कि दाऊद उनके घर रह रहा है। वहीं, संदीप त्रिपाठी अपनी बहन संगीता कांडपाल के घर पंचशील कॉलोनी फेज-2 में सितंबर से है। दोनों का कहना था कि वे गौला बैराज घूमने गए थे।
वहां से निकलने के बाद छावनी की तरफ गए थे। उनका इरादा गलत नहीं था। फिर भी फौजियों ने पकड़ लिया। दोनों से कोतवाली में पूछताछ करने के बाद पुलिस उनको लेकर काठगोदाम थाने चली गई। थाने में एसएसपी स्वीटी अग्रवाल से लेकर अन्य पुलिस अधिकारी और आईबी की टीम पूछताछ कर रही है।