फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Capitol cinema complex boat driver's body found

कैपिटल सिनेमा परिसर में नाव चालक का शव मिला

Mon, 29 Jun 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल। Updated Mon, 29 Jun 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Capitol cinema complex boat driver's body found

मल्लीताल कैपिटल सिनेमा परिसर में रविवार सुबह पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। इसकी शिनाख्त रैमजे परिसर निवासी नाव चालक के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक शराब पीता था और कुछ समय से अस्वस्थ भी था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कोतवाली पुलिस को सुबह साढ़े सात बजे कैपिटल सिनेमा परिसर में युवक के बेसुध अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद सीओ एचसी सती, एसआई जगदीश राम पुलिस बल समेत वहां पहुंचे। जहां युवक के मृत होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


युवक की पहचान रैमजे आउट हाउस परिसर निवासी रवींद्र कुमार आर्या (37) पुत्र महेश कुमार के रूप में हुई। युवक पेशे से नाव चालक था। मृतक के भाई धीरज ने पुलिस को बयान दिया कि बीते लगभग एक माह से उनका भाई घर नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह शराब पीने लगा था और कुछ समय से बीमार था। क्षेत्र के लोगों ने भी युवक को कैपिटल परिसर में अक्सर देखे जाने की बात कही है।

आशंका जताई जा रही है कि शनिवार रात बीमारी, शराब पीने और खुले में रात गुजारने के चलते उसकी मौत हुई होगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed