{"_id":"594c16d74f1c1be0478b4588","slug":"by-stabbing-kills","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी से निकाला तो चाकू से गोदकर ले ली व्यापारी की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी से निकाला तो चाकू से गोदकर ले ली व्यापारी की जान
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौकरी से निकाले जाने से नाराज युवक ने बृहस्पतिवार सुबह भारत गैस एजेंसी के संचालक विशाल गोयल की चाकुओं से गोदकर जान ले ली। बृहस्पतिवार सुबह हुई इस वारदात से हर कोई दंग रह गया। हत्या करने के बाद युवक कोतवाली पहुंचा और सरेंडर भी कर दिया। वारदात के विरोध में रामनगर का बाजार बंद रहा।
कसेरा लाइन निवासी 32 वर्षीय विशाल गोयल की भारत गैस एजेंसी में छोई के श्यामपुर निवासी 22 वर्षीय नरेंद्र सिंह कड़ाकोटी पुत्र धन सिंह कड़ाकोटी डेढ़ साल पहले काम पर लगा था। हेराफेरी के आरोप के चलते विशाल ने मंगलवार को उसे नौकरी से निकाल दिया था। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ बजे विशाल गोदाम के ऑफिस में बैठे थे। इस बीच धन सिंह आया और एजेंसी की ड्रेस जमा करने के बाद विशाल के चैंबर में चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसने एजेंसी में जमा अपनी बाइक लौटाने को कहा। इस पर विशाल ने हेराफेरी की रकम वापस करने पर ही बाइक लौटाने की बात कही। इतने में अचानक नरेंद्र ने जेब से चाकू निकाला और विशाल पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। विशाल कुछ समझ पाते वह वार करता रहा। विशाल बचने के लिए बाहर की ओर भागे लेकिन गिर गए। इसके बाद नरेंद्र ने चाकू से तीसरा वार कर दिया। विशाल लहूलुहान हो गए। एजेंसी के कर्मचारी यह सीन देख हक्के बक्के रह गए। उन्हें तुरंत प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। अधिक खून बह जाने के कारण उन्हें काशीपुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि दाहिने और फेफड़े में दो और बायीं ओर एक चाकू लगने से नस फट गई है। इस कारण खून नहीं रुक पा रहा है। काशीपुर प्राइवेट अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवा व्यापारी की मौत की खबर मिलते ही रामनगर के व्यापारी सन्न रह गए। शोक में बाजार बंद हो गया। इसके बाद शव को संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां पोस्टमार्टम किया गया। शाम चार बजे स्थानीय शमशान घाट में दाह संस्कार कर दिया गया। इससे पहले ही नरेंद्र सिंह खुद कोतवाली पहुंच गया था और पुलिस को वारदात की जानकारी देकर सरेंडर कर दिया। उसे अपने किए पर जरा भी पछतावा नहीं था।
विज्ञापन
सबका लाड़ला था विशाल
रामनगर (नैनीताल)। युवा व्यापारी की मौत से घर में कोहराम मच गया। जिसने भी सुना उनके घर की ओर दौड़ पड़ा। विशाल चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। इस कारण सभी का उनसे अधिक लगाव था। बडे़ भाई मनीष गल्ले का काम संभालते हैं जबकि गैस एजेंसी का काम विशाल के ही जिम्मे था। पिता अशोक कुमार भी हाथ बंटाते थे।
विज्ञापन
पत्नी और पांच साल का मासूम हो गया बदहवास
रामनगर (नैनीताल)। पत्नी नेहा और पांच साल का बेटा उदय मौत की खबर सुनकर बदहवास हो गए। किसी को क्या पता था कि उनकी खुशी अचानक छिन जाएगी। विशाल परिवार की खुशियों के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।
मुंशी को भी धमकी दे गया
एजेंसी के मुंशी कुंदन बिष्ट ने पुलिस को बताया कि व्यापारी को चाकू मारने के बाद नरेंद्र उन्हें भी देख लेने की धमकी दे गया। मुंशी ने बताया कि नरेंद्र बार-बार कह रहा था कि उसकी नौकरी जाने में उसका भी हाथ है। इस धमकी से एजेंसी के कर्मचारी दहशत में हैं।