{"_id":"c2b1125090fb4220dbe3635303384afb","slug":"businessman-looted-from-the-neck-chain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्निंग वाक पर निकले व्यवसायी के गले से चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्निंग वाक पर निकले व्यवसायी के गले से चेन लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 25 Feb 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे रामपुर रोड पर मार्निंग वाक पर निकले व्यवसायी के गले से झारमल पेट्रोल के पास एक बाइक सवार ने साढ़े तीन तोले की चेन खींच ली। व्यवसायी ने उसका पीछा किया, लेकिन चेन स्नेचर भाग निकला। सूचना पर सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी ने सीसी फुटेज खंगाले और चेन स्नेचरों की तलाश शुरू कर दी। दस दिन पहले भी चेन स्नेचरों ने आदर्श नगर के पास एक महिला की चेन लूट ली थी।
विज्ञापन
समता आश्रम गली नंबर एक निवासी शैलेंद्र मित्तल की साहूकारा लाइन में रेडीमेड की दुकान है। रोज की तरह मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे व्यवसायी मार्निंग वाक पर निकले। झारमल पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही सुशीला तिवारी अस्पताल की ओर से आ रहे बाइक सवार ने व्यवसायी के गले से चेन खींच ली।
विज्ञापन
शोर मचाते हुए व्यवसायी ने बाइक सवार का पीछा किया, लेकिन चेन स्नेचर फरार हो गया। व्यवसायी ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने सिंधी चौराहे पर लगे सीसी फुटेज और सराफा की दुकानों के फुटेज को खंगाला। चेन स्नेचर चेकदार शर्ट पहने था। चर्चा है कि सुशीला तिवारी अस्पताल के पास भी एक महिला से चेन लूटी गई थी, लेकिन पुलिस ने इस घटना की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
बैंक मैनेजर की पत्नी से भी इसी तरह लूटी थी चेन
जिस तरह व्यवसायी के गले से चेन लूटी गई है, ठीक इसी तरह आदर्श नगर कालोनी के पास 14 फरवरी को बाइक सवार ने मार्निंग वाक पर निकली बैंक मैनेजर की पत्नी चंद्रिका पाठक के गले से भी चेन लूटी दी। इस घटना के दस दिन बीतने के बावजूद मुखानी पुलिस के हाथ चेन स्नेचर नहीं लगे।
सावधान! मार्निंग में घूम रहे चेन स्नेचर
- 14 फरवरी 2015 - बैंक मैनेजर की पत्नी चंद्रिका पाठक की चेन छीनी।
- 30 जनवरी - देवर की शादी में जा रही दीपा का पर्स कालाढूंगी चौराहे पर छीना, पर्स में झुमके मंगलसूत्र थे।
- 4 नवंबर 2014 - जवाहर नगर निवासी ऋतु वर्मा और पार्षद राजेंद्र सिंह की मां की चेन लूटी।
- 4 अक्तूबर - आईटीआई रोड पर अध्यापिका कल्पना गुप्ता की चेन छीनी गई।
- 4 सितंबर - हरिपुर नायक इंद्र नगर कालोनी में जीवंती भट्ट की चेन छीनने पर चलाई दरांती।
- 28 जून - आरके टेंट हाउस के पास तारा दत्त पांडे की पत्नी से चार कंगन लूटे।