फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Businessman commits suicide

कारोबारी ने आत्महत्या की

Fri, 20 Mar 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Fri, 20 Mar 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
Businessman commits suicide

पटेल चौक स्थित सराफा की दुकान से लापता व्यवसायी घनश्याम दुआ (32) का शव गुरुवार की शाम गौलापुल के नीचे झाड़ियों के बीच मिला है। पुलिस ने व्यवसायी के पाकेट से एक पत्र बरामद किया, जिसमें उसने बढ़ते कर्ज को लेकर चिंता जताई है। मौके पर टूटा चश्मा, मोबाइल मिला। घटनास्थल से लगभग पांच मीटर दूर व्यवसायी की पैंट बरामद हुई है। पुलिस को आशंका है कि जहर खाने के बाद वह पैंट उतारकर शौच के लिए झाड़ी में गया, जहां तड़पकर उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन



जीजीआईसी के सामने जेल रोड निवासी घनश्याम दुआ की पटेल चौक में सराफा की दुकान है। रोज की तरह बुधवार सुबह व्यवसायी अपनी दुकान पर गया। दोपहर में वह अपने नौकर भीम से कुछ देर बाद आने की बात कहकर चला गया। रात आठ बजे घर पहुंचने पर नौकर ने बताया कि उसके मालिक दोपहर से दुकान नहीं आए थे। रातभर पत्नी पूजा अपने पति के आने का इंतजार करती रही। सुबह उसके भांजे ने काफी तलाश करने के बाद दोपहर में कोतवाल आरएस मेहता को सूचना दी। पुलिस ने व्यवसायी की कॉल डिटेल निकाली तो उसकी लोकेशन गौलापुल के पास मिली।
विज्ञापन



गुरुवार शाम कोतवाल मेहता, सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी के साथ व्यवसायी की तलाश में गए। पुल से नीचे झाड़ियों के पास पतंग उड़ा रहे बच्चों ने व्यवसायी की फोटो देखकर बताया कि वह सड़क से आधा किलोमीटर दूर झाड़ी में पड़े हैं। इस पर पुलिस ने व्यवसायी के शव को झाड़ी से बरामद किया। व्यवसायी शर्ट और अंडरवियर पहने था। शव के पास मोबाइल पड़ा था, वहां डिस्पोजल भी था। शरीर में मिट्टी और पत्तियां लिपटी थी। घटनास्थल से कुछ दूर व्यवसायी की पैंट पड़ी थी। व्यवसायी के अंडरवियर में गंदगी लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी सेंथिल अबुदई और सीओ ने आत्महत्या की आशंका जताई है। चर्चा है कि व्यवसायी पर 20 लाख से अधिक का कर्ज था। उसकी शादी दस साल पहले हुई थी, लेकिन कोई बच्चा नहीं था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाल ने बताया कि जनवरी 2014 में भी व्यवसायी लापता हुआ था। परिवार के ढूंढने के बाद वह बरेली से लौटकर आया था। उस समय चौकी प्रभारी नंदन सिंह रावत थे। रावत का कहना है कि व्यवसायी के लौटने के बाद उन्होंने पूछताछ नहीं की थी।

घनश्याम दुआ काफी मिलनसार थे। लोगों का कहना है कि वह नियमित रूप से सोशल मीडिया पर अपने परिचितों को मैसेज भेजकर दुआ सलाम करते थे। पिछले कई दिनों से वह आनलाइन भी नहीं थे। फेसबुक आईडी पर घनश्याम दुआ ने आखिरी अपडेट छह मार्च की सुबह सवा दस बजे होली की शुभकामनाओं के साथ किया है। इसके बाद घनश्याम दुआ की कोई अपडेट नहीं है।



घनश्याम दुआ युवा व्यापारी नेता थे। व्यापार मंडल की युवा कार्यकारिणी में बतौर संयुक्त मंत्री के रूप में व्यापारी हितों के लिए लड़ते थे। मधुर व्यवहार की वजह से व्यापारियों के बीच वह काफी लोकप्रिय थे। दुआ की मौत से व्यापारियों में शोक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed