फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bike crashed into the pole, the young man's death

पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत

Fri, 27 Feb 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 27 Feb 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bike crashed into the pole, the young man's death

गोरा पड़ाव टंकी से बुधवार रात पानी लेने गए सगे भाइयों की बाइक हेड़ागज्जर स्थित विद्युत पोल से टकरा गई, जिससे दोनों घायल हो गए। परिजन दोनोें को लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। यहां छोटे भाई को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि बड़े भाई को नीलकंठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हिम्मतपुर मोटाहल्दू निवासी खेमकरन के दो पुत्र ऐबरन (20) और क्षत्रपाल घर में पीने का पानी खत्म होने पर बुधवार रात बाइक से गोरा पड़ाव गए थे। लौटते समय हेड़ागज्जर के पास विद्युत पोल से उनकी बाइक टकरा गई। सिर में चोट लगने पर दोनों भाई गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजन दोनों को लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल गए। यहां डाक्टरों ने ऐबरन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बड़े भाई क्षत्रपाल को नीलकंठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। खेती का काम करने वाले पिता खेमकरन ने बताया कि लोग बता रहे हैं कि बाइक पोल से टकराई है, लेकिन बाइक दोनों तरफ से टूटी है। इस कारण उन्हें भरोसा नहीं है कि पोल से टकराने से बेटे की मौत हुई है। कोई अन्य कारण भी हो सकते हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed