फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   bhura had taken refuge in the Haldwani million prize

दस लाख के इनामी भूरा ने हल्द्वानी में ली थी शरण

Tue, 24 Mar 2015 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 24 Mar 2015 02:43 AM IST
विज्ञापन
bhura had taken refuge in the Haldwani million prize

दिल्ली पुलिस की टीम ने सोमवार की शाम राजकीय महिला अस्पताल के  सामने स्थित होटल में अचानक छापा मार दिया। पुलिस को आशंका है कि दस लाख का इनामी भूरा तीन प्रदेशों की पुलिस की घेराबंदी से बचने के लिए हल्द्वानी आया था। दिल्ली पुलिस इस तथ्य की तस्दीक करने के लिए होटल में ठहरने वाले एक अभियुक्त को साथ लेकर आई है। पुलिस ने छापे के बाद होटल के कागजात जब्त कर लिए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की चार सदस्यीय टीम सोमवार की शाम अचानक राजकीय महिला अस्पताल के सामने होटल में पहुंची। पुलिस ने होटल प्रबंधक से पूछताछ करने के बाद रजिस्टर का निरीक्षण किया। जांच से पता चला कि एक बदमाश की आईडी पर छह लोग ठहरे हुए थे, लेकिन होटल प्रबंधक ने सभी लोगों की आईडी नहीं ली। दिल्ली पुलिस के एक निरीक्षक का कहना था कि वह पुलिस कस्टडी से फरार दस लाख के इनामी अमित उर्फ भूरा को ढूंढ रहे हैं। जानकारी मिली है कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस की घेराबंदी से बचने के लिए वह हल्द्वानी में भागकर आया था। आशंका है कि वह इसी होटल में ठहरा हुआ था।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एक मर्डर और फिरौती के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने ही अमित उर्फ भूरा के बारे में जानकारी दी है। इसके पहले रोडवेज के एक चालक ने बताया था कि अमित भूरा बस से आया था लेकिन चालक की बातों को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed