फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Between smugglers and forest personnel firing

तस्करों और वन कर्मियों के बीच फायरिंग

Fri, 06 Feb 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Fri, 06 Feb 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
Between smugglers and forest personnel firing

वन विभाग के कर्मियों और तस्करों के बीच बुधवार देर रात ढाई बजे

विज्ञापन
जमकर फायरिंग हुई। कई राउंड चली गोलियों में वन दरोगा दीवान सिंह रौतेला को छर्रे लगे, जबकि तस्कर मौके से फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने सागौन के तीन गिल्टे बरामद किए हैं।

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज के डिमरी ब्लाक में वन निगम को सागौन के पेड़ काटने के लिए लाट का आवंटन किया गया है। बुधवार देर रात वन विभाग की टीम गश्त कर रही थी। इस बीच सागौन के गिल्टे ले जा रहे तस्करों को वन विभाग की टीम ने रोका तो तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाब में वन कर्मियों ने भी फायर किए। दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं। फायरिंग में वन दरोगा दीवान सिंह रौतेला के छर्रे लगे, जबकि वन कर्मी मो. अकरम बाल-बाल बच गए। तस्कर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। टीम ने मौके से सागौन के तीन गिल्टे बरामद किए।

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के डीएफओ सनातन ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या मिले साक्ष्य के आधार पर वन निगम कर्मियों की भूमिका संदिग्ध है। वन निगम कर्मियों के तस्करों से मिले होने की आशंका है। निगम कर्मियों की भूमिका के बारे में उच्चाधिकारियों को बताया गया है।

उन्होंने बताया कि बिंदुखेड़ा में सागौन के गिल्टे खेत में होने की सूचना मुखबिर से मिली। इस पर टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने बृहस्पतिवार को गन्ने के खेत से सागौन के नौ गिल्टे बरामद किए। तराई केंद्रीय के ही लामाचौड़ प्लेट 36 पर वन निगम की टीम ने बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे दो बाइक पर सागौन के गिल्टे ले जा रहे तस्करों का पीछा किया गया।

टीम को आता देख तस्कर फरार हो गए। टीम ने चार गिल्टे और दो बाइक सीज कर वन विभाग के सुपुर्द कर दी। वन निगम तस्करों की तलाश कर रहा है। आरओ राम सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed