{"_id":"5793be1c4f1c1b3c50c4ca86","slug":"authority-to-file-a-lawsuit-against-the-secretary-of-ee-tahrir","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईई की तहरीर पर प्राधिकरण सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईई की तहरीर पर प्राधिकरण सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
लोनिवि के ईई की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने झील विकास प्राधिकरण के सचिव चंद्र सिंह मर्तोलिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक लोनिवि के अधिशासी अभियंता धन सिंह कुटियाल की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि बीते 20 जुलाई को वह राज्य अतिथि गृह में मौजूद थे।
आरोप है कि इस दौरान किसी बात को लेकर प्राधिकरण सचिव मर्तोलिया ने उनके साथ अभद्रता करते हुए धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने कुटियाल की तहरीर के आधार पर प्राधिकरण सचिव मर्तोलिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक कश्मीर सिंह कर रहे हैं।
इस संबंध में पूछे जाने पर प्राधिकरण सचिव मर्तोलिया का कहना है कि कुटियाल उनके अच्छे मित्र हैं। दोस्तों के बीच छिटपुट विवाद होते रहते हैं।, हम खुद मिल बैठकर विवाद को निपटा लेंगे।