{"_id":"721b013a8cc77171ede95d6edf8ab210","slug":"atm-numbers-asking-account-flown-five-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम नंबर पूछकर खाते से उड़ाए पांच हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम नंबर पूछकर खाते से उड़ाए पांच हजार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (रामनगर) नैनीताल
Updated Wed, 01 Jul 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
एटीएम नंबर और पासवर्ड पूछकर ठग ने खाते से पांच हजार रुपये निकाल लिए। मोहल्ला टेड़ा रोड निवासी दीनबंधु उपाध्याय ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि आपका एटीएम बंद हो गया है।
विज्ञापन
उसके कुछ देर बाद एक युवक ने स्वयं को भतरौजखान एसबीआई मैनेजर बताकर एटीएम नंबर मालूम कर पांच हजार रुपये निकाल लिये। युवक ने बताया जब उन्होंने उस नंबर पर दोबारा संपर्क करने का प्रयास किया तो संपर्क नही हो सका।
विज्ञापन
