{"_id":"9f1fc3f591193df79250056da6fc64d5","slug":"adamant-insistence-to-stay-with-teenagers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथ रहने की जिद पर अड़ी किशोरियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साथ रहने की जिद पर अड़ी किशोरियां
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर।
Updated Thu, 27 Aug 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
साथ रहने की जिद पर अड़ी दो किशोरियां का विरोध किया तो उन्होंने डीएम से शिकायत कर परिजनों पर ही गंभीर आरोप लगा दिए। पुलिस ने उन्हें डराया-धमकाया और समझाया भी, लेकिन वे टस से मस नहीं हुईं।
विज्ञापन
काशीपुर की एक लड़की रामनगर निवासी अपनी सहेली के घर आ गई। उसके परिजनो ने जब घर चलने का दबाव बनाया तो उसने अपने माता-पिता पर ही आरोप लगाते हुए उनकी शिकायत डीएम दीपक रावत से कर दी।
विज्ञापन
डीएम ने इस मामले में सीओ रामनगर मिथलेश कुमार को जांच के निर्देश दिये। जांच में पता चला कि दोनों समलैंगिक हैं। दोनों आपस में प्रेम करती है और साथ-साथ रहना चाहती हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनो के साथ रहने को गैरकानूनी बताते हुए जेल भेजने की धमकी दी, लेकिन वे अपनी जिद पर अड़ी रहीं। फिलहाल दोनो लड़कियां रामनगर में ही रह रही हैं।
सीओ मिथिलेश कुमार ने बताया दोनों किशोरियां आपस में मौसेरी बहने हैं। जिसमें एक काशीपुर और दूसरी रामनगर में रहती है।
काशीपुर में ही उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। वहीं की पुलिस उसे बरामद कर कोर्ट में पेश करेगी। अदालत में उनके बारे में फैसला होगा।