फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   accused

कुकर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Mar 2016 01:25 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)।
ब्यूराे/अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)। Updated Sun, 27 Mar 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन

भीमताल (नैनीताल)। धारी ब्लॉक के गुनीगांव क्षेत्र में गुरुवार को साढ़े तीन साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने के आरोपी को राजस्व पुलिस ने शनिवार को गांव से गिरफ्तार कर लिया। वह गांव से भागने की फिराक में था। राजस्व पुलिस ने आरोपी को हल्द्वानी स्थित पास्को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


होली के दिन गुनीगांव में एक व्यक्ति ने नशे में धुत होकर माता-पिता के साथ खेत में गए बच्चे से कुकर्म किया था। मामला संज्ञान में आने पर परिजनों ने गुनीगांव निवासी राकेश पांडे (32) के खिलाफ राजस्व पुलिस को तहरीर दी थी। तभी से राजस्व पुलिस आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही थी।
विज्ञापन


तहसीलदार नवाजिश खलिक ने बताया कि शनिवार को मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी गांव से भागने की फिराक पर है। इसके लिए वह गांव से सड़क की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही तहसीलदार राजस्व कर्मियों के साथ सड़क पर पहुंचे, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को हल्द्वानी स्थित पास्को कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed