फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   accident

बस चालक को अज्ञात वाहन ने कुचला

Fri, 23 Jan 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 23 Jan 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
accident

नैनीताल रोड कॉल टैक्स के पास गुरुवार रात केमू बस चालक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। बस चालक खाना खाने पैदल सड़क पार कर रहा था। गंभीर रूप से घायल बस चालक को 108 एंबुलेंस से बेस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


काठगोदाम पुलिस के मुताबिक बागेश्वर जिले के गरुड़ निवासी नंदन सिंह नंदू (42) केमू बस संख्या (यूके 01 टीए 0035) का चालक था। गुरुवार रात वह कॉल टैक्स पहुंचा। करीब नौ बजे बस सड़क किनारे खड़ी करने के बाद खाना खाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इस बीच उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


लहूलुहान चालक नंदन सिंह को देखकर स्थानीय लोगों ने काठगोदाम पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे 108 एंबुलेंस की मदद से बेस चिकित्सालय भेज दिया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष नरेश चौहान के मुताबिक चालक के के परिवार को हादसे की सूचना भेज दी गई है। चालक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक परिजनों के पहुंचने पर ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed