फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दो युवकों के गिरफ्तार करने पर भाजपाइयों ने थाना घेरा

दो युवकों के गिरफ्तार करने पर भाजपाइयों ने थाना घेरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
दो युवकों के गिरफ्तार करने पर भाजपाइयों ने थाना घेरा
हल्द्वानी। बारात में बवाल करने के मामले मेें काठगोदाम पुलिस ने शुक्रवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया तो भाजपाई भड़क गए। उन्होंने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाकर रात में काठगोदाम थाने का घेराव कर दिया। स्थिति गंभीर होने पर देर रात पुलिस ने जमानत पर दोनों युवकों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रानीबाग निवासी अमित गोस्वामी के घर 13 मार्च की रात बारात में डीजे पर डांस के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। कांग्रेस से जुड़े जीवन लाल साह की तहरीर पर पुलिस ने धारा 147, 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने राहुल बिष्ट और उसके भाई दीपक बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेताओं ने दोनों को छोड़ने के लिए दबाव बनाया। आरोप लगाया कि जीवन लाल साह के लोगों ने मारपीट की थी। पुलिस ने युवकों को नहीं छोड़ा तो रानीबाग से महिलाएं और पुरुष काठगोदाम थाने आकर धरना देने लगे।
विज्ञापन

भाजपा नेता सचिन साह ने भी युवकों को छोड़ने के लिए कहा तो पुलिस ने नहीं छोड़ा। धरना प्रदर्शन देर तक चलने के बाद स्थिति गंभीर हो गई। सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल के नेतृत्व में तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। बातचीत के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे सीओ ने दोनों युवकों को जमानत पर छोड़ने का आश्वासन दिया तो लोगों की भीड़ थाने से हटी। दीपक बिष्ट की तहरीर पर पुलिस ने जीवन लाल साह आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि डांस के दौरान जीवन लाल और उनके समर्थकों ने एक युवक को पीट दिया था। बचाव करने पर राहुल और दीपक से मारपीट की गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो युवकों की गिरफ्तारी पर भड़के भाजपाई
रात में थाना घेरा, जमानत पर छोड़े गए युवक, दूसरे पक्ष के खिलाफ लिखी गई रिपोर्ट

रामलीला कमेटी में वर्चस्व को लेकर चल रहा है विवाद
हल्द्वानी। दोनों पक्षों के विवाद की जड़ रामलीला कमेटी में वर्चस्व को लेकर चल रहा झगड़ा भी माना जा रहा है। दोनों समर्थकों के बीच रानीबाग में रामलीला संचालन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। इस मारपीट में भी एक पक्ष की गिरफ्तारी पर वर्चस्व की लड़ाई माना गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बैलेंस करने के लिए दूसरे पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का भी मानना है कि घटना के मूल में रामलीला कमेटी का विवाद और वर्चस्व का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed