{"_id":"5afb4cad4f1c1bd7408b59ac","slug":"91526418605-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी महिला का फोटो कैमरा लौटाकर एसओ ने दिखाई इमानदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेशी महिला का फोटो कैमरा लौटाकर एसओ ने दिखाई इमानदारी
Updated Wed, 16 May 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। फ्रांस से मुक्तेश्वर घूमने आई महिला सैलानी का कैमरा मंगलवार को क्षेत्र में गुम हो गया। निराश सैलानी को मुक्तेश्वर एसओ कैलाश जोशी ने खोए हुए कैमरे को बरामद करवाया।
फ्रांस में रहने वाली प्रियंका कांडपाल अपने पति एमिलियन के साथ नैनीताल से मुक्तेश्वर घूमने पहुंची थीं। पति के साथ घूमते समय प्रियंका कांडपाल का कीमती कैमरा खो गया। एक पर्यटक को यह कैमरा मिला तो उसने पुलिस कांस्टेबल गोविंद प्रसाद को दे दिया। कांस्टेबल ने कैमरे को मुक्तेश्वर थाने में जमा कर दिया।
थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने कैमरे को खोलकर कैमरे की पड़ताल के दौरान एक फोटो में वाहन यूके 04डीए 4067 कार का फोटो पर्यटकों के साथ दिखाई दी। इस पर वाहन चालक से जानकारी लेने पर पता चला कि पर्यटक होटल विक्रांत नैनीताल में रुके हुए थे। थानाध्यक्ष जोशी ने पर्यटकों से वार्ता कर कैमरे के मिलने की जानकारी दी।