फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पुलिस ने अभियंताओं के सामने लिए नमूने

पुलिस ने अभियंताओं के सामने लिए नमूने

Fri, 30 Mar 2018 02:15 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने अभियंताओं के सामने लिए नमूने
sample test fail
हल्द्वानी। मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने निर्माण निगम के अभियंताओं के निर्देशन में ईंट-गारे के नमूनों को इकट्ठा किया। तीन बॉक्सों में रखे नमूने जांच के लिए पंतनगर की प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे। इसी आधार पर मौत के कारणों को पुलिस स्पष्ट करेगी।
विज्ञापन

एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बृहस्पतिवार की दोपहर एसपी सिटी और सीओ से प्रगति पूछी। उन्होंने जांच के मामले में अधीनस्थ अधिकारियों से मंत्रणा कर पहले वैज्ञानिक साक्ष्य इकट्ठा करने के निर्देश दिए। सुझाव दिया कि इस मामले में पुलिस के पास संभावित अभियुक्तों के खिलाफ साक्ष्य मजबूत होना चाहिए। इसके बाद एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में निर्माण निगम के एई प्रेम सिंह बिष्ट, जेई प्रदीप जोशी मौके पर पहुंचे। कोतवाली थाना प्रभारी केआर पांडे, भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी ने मौके का मुआयना करने के बाद निर्माण निगम के अभियंताओं से सवाल किया कि कंटेनर के नीचे बनी दीवार कितना भार सहन कर सकती थी। इसका उत्तर अभियंता नहीं दे सके। उन्होंने जांच के लिए ईंट-गारे का नमूना लेने की सलाह दी। इसी आधार पर पुुलिस ने तीन बॉक्सों में ईंट, गारे के नमूनों को इकट्ठा किया। इन नमूनों की जांच पंतनगर प्रयोगशाला में की जाएगी। एसपी सिटी ने कहा कि इस मामले में कंटेनर का भार भी लिया जाएगा। पुलिस साक्ष्य के आधार पर यह जानने का प्रयास कर रही है कि कंटेनर के बेस के लिए बनाई दीवार कितनी मजबूत थी। आखिर कंटेनर कैसे मजदूरों के ऊपर गिर पड़ा। इसी क्रम में अभियुक्तों को चिह्नित करने के लिए पुलिस कॉल डिटेल के साथ ही मजबूत गवाह खड़ा करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed