फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कुमाऊं एरिया सेल्स मैनेजर की हार्ट अटैक से मौत

कुमाऊं एरिया सेल्स मैनेजर की हार्ट अटैक से मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
कुमाऊं एरिया सेल्स मैनेजर की हार्ट अटैक से मौत
हल्द्वानी। एक प्रतिष्ठित पाइप कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर की बृहस्पतिवार शाम हार्ट अटैक से मौत हो गई। कंपनी से जुड़े साथी और परिजन घटना की जानकारी मिलने पर काफी गमगीन हो गए हैं।
विज्ञापन

आईटीआई गौजाजाली उत्तर निवासी संतोष सिंह (40) एक पाइप कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। बृहस्पतिवार को कंपनी के काम से वह काशीपुर गए थे। घर के सामने आने के बाद उनका पैर सुन्न हो गया। स्थिति खराब होने पर पत्नी ममता ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें एसटीएच में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार संतोष सिंह मूल से पिथौरागढ़ के रहने वाले थे, लेकिन उनके पिता धन सिंह ने फौज में रहते हुए आगरा (यूपी) के सैनिक नगर में मकान बना लिया। इसी कारण परिजन आगरा ही रहने लगे। संतोष सिंह के दो पुत्रों में अक्षत सिंह (7) तीसरी कक्षा और छोटा बेटा आरव (3) नर्सरी में पढ़ता है। शुक्रवार को संतोष को दिल्ली जाना था। दिल्ली में उसे कंपनी की तरफ से पदक मिलने वाला था। कंपनी की तरफ से आए सेल्स अधिकारी गिरीश आर्या और एरिया सेल्स मैनेेजर सुखलाल जायसवाल ने बताया कि संतोष ने काफी कम दिनों में कंपनी को अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर काफी आगे बढ़ाया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


पाइप कंपनी के कुमाऊं एरिया सेल्स मैनेजर की हार्ट अटैक से मौत
दिल्ली में आज कंपनी की तरफ से सम्मानित होने वाले थे

बेटे के मुंडन के दिन ही घर में छाया मातम
हल्द्वानी। एरिया सेल्स मैनेजर संतोष सिंह के छोटे बेटे आरव का बृहस्पतिवार को मुंडन हुआ। घर पर कथा चल रही थी। इसी कारण संतोष काशीपुर से कार द्वारा शीघ्र पहुंचने वाले थे, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। पिता की मौत की जानकारी मिलने पर मासूम अक्षत और आरव का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। मां ममता की हालत खराब हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed