{"_id":"5c7eda87bdec22145a0e93ad","slug":"81551817351-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटर की परीक्षा में दो नकलची पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इटर की परीक्षा में दो नकलची पकड़े
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध माध्यमिक विद्यालयों में पांच दिन से बोर्ड परीक्षा चल रही है। इस दौरान मंगलवार को इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा में दो नकलचियों को पकड़ा गया है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के संयुक्त सचिव डॉ. बृजमोहन रावत ने बताया कि नकल रोकने के सचल दस्ते बनाए गए हैं। इन दलों ने दिनेशपुर ऊधमसिंह नगर स्थित परीक्षा केंद्र जीआईसी में एक और अल्मोड़ा जिले के जीआईसी बासोट भिकियासैंण परीक्षा केंद्र में संस्थागत श्रेणी के एक परीक्षार्थी को अनुचित साधनों का प्रयोग करते पकड़ा। इन परीक्षार्थियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नैनीताल स्थित एडी माध्यमिक शिक्षा कार्यालय में बनाए गए मंडलीय कंट्रोल रूम के प्रभारी राजेंद्र अधिकारी ने भी घटना की पुष्टि की है।
इंटर भौतिकी परीक्षा में दो नकलची पकड़े
विज्ञापन
इंटर भौतिकी परीक्षा में दो नकलची पकड़े