फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पार्षद ने ऊर्जा निगम की टीम का धमकाया, मीटर छीना

पार्षद ने ऊर्जा निगम की टीम का धमकाया, मीटर छीना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
पार्षद ने ऊर्जा निगम की टीम का धमकाया, मीटर छीना
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में चेकिंग करने गई ऊर्जा निगम की टीम के साथ पार्षद ने अभद्रता की। पार्षद ने बिजली कर्मियों के कब्जे से मीटर भी छीन लिया। विभागीय लाइनमैन की तहरीर पुलिस ने आरोपी पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर में ऊर्जा निगम के एसडीओ कालाढूंगी मोहनराम के नेतृत्व में टीम वार्ड संख्या 23 में बिजली चोरी की जांच करने गई थी। टीम ने इसी वार्ड के नफीस अहमद के यहां बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने आरोपी का मीटर जब्त कर लिया। इसी दौरान वार्ड के पार्षद महबूब आलम मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली चेकिंग का विरोध करते हुए कर्मचारियों से अभद्रता कर दी। साथ ही निगम कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देते हुए मीटर छीन लिया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने बीच बचाव किया। इधर, लाइनमैन देवेंद्र सिंह बिष्ट ने घटना को लेकर पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने आरोपी पार्षद के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, धमकी देने और मीटर छीनने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, बिजली चोरी के आरोप में भी नफीस अहमद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पार्षद ने ऊर्जा निगम की टीम को धमकाया, मीटर छीना
लाइनमैन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा

14 बकाएदारों के कनेक्शन काटे
ऊर्जा निगम की टीम ने बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया। ईई नगर डीके जोशी ने बताया कि बकाएदारी के चलते शहर में दस घरेलू एवं चार व्यावसायिक कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed