{"_id":"5ba7f910867a557ff0707398","slug":"81537734928-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बैटरियां बरामद, व्यवसायी सहित पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बैटरियां बरामद, व्यवसायी सहित पांच गिरफ्तार
Updated Mon, 24 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने उजाला नगर से शुक्रवार की रात बैटरी चोरी मामले में कबाड़ी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की आठ बैटरियां और एक लाख 20 हजार रुपये बरामद किया है।
थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के अनुसार 20 सितंबर की रात उजाला नगर निवासी मो. जहीर और मो. नईम के ई रिक्शा की चार-चार बैटरियां चोरी हो गई थीं। दोनों मुकदमों की विवेचना उप निरीक्षक मंगल सिंह को दी गई। 22 सितंबर की रात सूचना मिली कि बैटरी चोरी करने वाले उजाला नगर में आए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उजाला नगर दानिश के बगीचे में खड़े बैटरी चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोरों में मोहम्मदी मस्जिद इंदिरानगर निवासी सलीम उर्फ शोएब, 13 बीघा मस्जिद मोहम्मद मस्जिद के पास निवासी नौशाद, काबुल का बगीचा निवासी मो. उवैस उर्फ मुन्ना, नई बस्ती गोपाल मंदिर के पास रहने वाले साहिल उर्फ जुनैद और उजाला नगर निवासी कबाड़ी शराफत शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से 12-12 वोल्ट की आठ बैटरी और एक लाख 20 हजार रुपये बरामद किए। बताया कि कबाड़ी शराफत ने चोरों को भविष्य में चोरी की प्रति बैटरी बेचने पर दो हजार रुपये देने का आश्वासन दिया था।