फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   द्वाराहाट में शराब पीकर रोडवेज की बस चला रहा चालक गिरफ्तार

द्वाराहाट में शराब पीकर रोडवेज की बस चला रहा चालक गिरफ्तार

Sun, 23 Sep 2018 10:18 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट में शराब पीकर रोडवेज की बस चला रहा चालक गिरफ्तार
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। आए दिन हो रहे सड़क हादसों के बावजूद वाहन चालक बाज नहीं आ रहे हैं। पहाड़ की सर्पीली सड़कों पर शराब पीकर वाहन चलाने के मामले निरंतर बढ़ रहे हैं। द्वाराहट क्षेत्र में नशे मेे धुत रोडवेज की बस चला रहे चालक को पुलिस ने धर दबोचा और वाहन को सीज कर दिया। बताया गया है कि परिचालक भी नशे में था। पुलिस ने बस में बैठे यात्रियों को दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर रवाना किया, बस दिल्ली से मासी की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


द्वाराहाट के थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने मय टीम चेकिंग के दौरान कुमाऊं इंजीनियरिंग कालेज गेट के पास रोडवेज की बस संख्या यूके 07पीए 2869 को चेक किया। पुलिस ने बताया कि चालक पूरन सिंह अधिकारी नशे में धुत होकर बस चला रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया है। परिचालक आनंद सिंह अधिकारी भी नशे की हालत में पाया गया। परिचालक के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालान किया गया और बस को सीज कर दिया गया है। चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए डीएल निरस्तीकरण के लिए संभागीय परिवहन अधिकारी अल्मोड़ा को संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed