फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मुंह से नकल की चिट निकालते समय छात्र से सिर में लगी

मुंह से नकल की चिट निकालते समय छात्र से सिर में लगी

Sat, 07 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
मुंह से नकल की चिट निकालते समय छात्र से सिर में लगी
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में परीक्षा के दौरान उड़नदस्ते के सामने बीकॉम अंतिम वर्ष का छात्र नकल की चिट मुंह में चबाने लगा। यह देख दस्ते में शामिल प्रोफेसर ने मुंह से चिट निकालने के लिए चांटा मारा तो उसका सिर मेज से टकरा गया। छात्र के घायल होने पर साथियों ने हंगामा शुरू कर दिया। वे उड़नदस्ते के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी में धरने पर बैठ गए। इधर उड़नदस्ते ने भी तहरीर दी है।
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज में परीक्षा के दौरान शुक्रवार शाम कुमाऊं विश्वविद्यालय से आया उड़नदस्ता चेकिंग करते हुए कक्ष संख्या 11 में पहुंचा। इस बीच बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र दीपक कुमार लोहनी ने मोजे में रखी नकल की चिट मुंह में डाल ली। उड़नदस्ते में शामिल लोगों ने उसे देख लिया। मुंह से चिट निकलवाने के लिए पहले उसे डांटा। नहीं मानने पर प्रोफेसर विक्रम बेदी ने उसे चांटा मारा तो उसका सिर मेज से टकरा गया। इस दौरान छात्र के सिर और प्रोफेसर के हाथ में चोट लग गई। घटना की जानकारी मिलने पर छात्रनेता गौरव सनवाल समर्थकों के साथ कॉलेज में घुस गए। छात्रनेताओं ने उड़नदस्ते के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर भोटिया पड़ाव चौकी की पुलिस मौके पहुंची। पुलिस ने छात्रों को पुलिस चौकी में भेज दिया। छात्र ने पुलिस को तहरीर दी है। घायल छात्र मूल रुप से बागेश्वर का रहने वाला है। वह श्यामा गार्डन के पीछे किराए का कमरा लेकर रहता है। इधर, उड़नदस्ते के प्रभारी मोहनलाल ने अपनी रिपोर्ट डिग्री कॉलेज के प्राचार्य को दी है। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी प्राचार्य से शनिवार को रिपोर्ट लेंगे।
विज्ञापन


छात्र का सिर मेज से टकराया, छात्रों ने किया हंगामा
उड़नदस्ते पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग
प्रोफेसर को भी हाथ में लगी चोट

छात्र भागते समय गिरकर हुआ घायल
चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि उड़नदस्ता प्रभारी मोहनलाल से बात हुई है। उन्होंने बताया कि नकलची छात्र मुंह में चिट लेकर भागने लगा। रोकते समय वह गिर पड़ा और उसके सिर में चोट लगी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकॉम तृतीय वर्ष के प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। परीक्षा कक्ष में नकल पकड़ने को लेकर हुए उड़नदस्ते से विवाद होने की जानकारी शोर शराबा होने पर हुई। वास्तविकता क्या है इसके बारे में कुछ नहीं मालूम।

डा. पूर्णिमा भटनागर, परीक्षा प्रभारी एमबी कॉलेज

चार नकलची पकड़े
हल्द्वानी। एमबी कालेज में शुक्रवार को बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा में कुमाऊं विश्वविद्यालय के उड़नदस्ते ने चार विद्यार्थियों को नकल सामग्री का प्रयोग करते हुए पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed